Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मौसम बदलते ही तीसा अस्पताल में बढ़े वायरल संक्रमण के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/चम्बा, मंजूर पठान -:चंबा जिला के नागरिक अस्पताल तीसा में इन दिनों वायरल संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते सर्दी, जुकाम, बुखार और डायरिया से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिनमें छोटे बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग का कहना है कि बदलते मौसम के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। लोगों को घर का ताजा और पौष्टिक भोजन खाने की सलाह दी गई है, जबकि बाहर के खुले और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों से परहेज करने को कहा गया है। साथ ही विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है।नागरिक अस्पताल तीसा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में सर्दी, जुकाम, बुखार और डायरिया के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, स्वच्छ और घर का बना भोजन करें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सलाह का पालन करने से मौसमी बीमारियों से बचाव संभव है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा विधानसभा में आयोजित हुआ ‘युवा संवाद’, महिला सशक्तिकरण पर हुई व्यापक चर्चा

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा परिसर में शुक्रवार को ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर युवाओं के साथ संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को महिलाओं के अधिकारों, उनकी सामाजिक भूमिका और समान अवसरों के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस विशेष...

मंहगी होती शिक्षा के खिलाफ व छात्र संगठन चुनाव बहाली के लिए एबीवीपी ने शुरू किया प्रदेश सरकार घेराव

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हाल ही में जिला ऊना में संपन्न हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्य स्तरीय अधिवेशन के बाद महंगी होती शिक्षा और छात्र संगठन चुनाव बहाली के लिए सुक्खू सरकार को घेरना शुरू कर दिया। आज इकाई स्तर प्रधानाचार्य के माध्यम प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ ही एबीवीपी ने आगामी...
Summer Express - पानीपत में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

पानीपत में 12 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न का मामला, सौतेली मां और उसके बेटे पर गंभीर आरोप

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें 12 वर्षीय बालिका के साथ लंबे समय तक कथित यौन उत्पीड़न और प्रताड़ना किए जाने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपित महिला और उसका पुत्र...

विधवा की जमीन कब्जे की शिकायत पर मंत्री का सख्त एक्शन

Summer express, चरखी दादरी। जिला लघु सचिवालय में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कथित जमीन धोखाधड़ी और अवैध कब्जे का मामला प्रमुखता से उठा। समसपुर गांव की विधवा बाला देवी ने सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के समक्ष शिकायत रखी कि उसकी जमीन पर धोखाधड़ी के जरिए कब्जा किया गया है। शिकायत में...

हिमाचल में स्पोर्ट्स टूरिज्म को नई दिशा देने की तैयारी, केंद्र से राहत पैकेज की मांग दोहराई

शिमला,कमल कुमार शर्मा -:नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में स्पोर्ट्स टूरिज्म और खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आधुनिक खेल सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.