Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया, कोर्ट ने संपर्क पर लगाई रोक

Summer express, नई दिल्ली | हरियाणवी कलाकार और पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी सपना चौधरी ने अपने पति यशवीर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली की द्वारका महिला अदालत ने अंतरिम राहत देते हुए वीर साहू के सपना चौधरी से किसी भी प्रकार का संपर्क करने पर रोक लगा दी है।

अदालत में दायर याचिका में सपना चौधरी ने आरोप लगाया है कि उन्हें लंबे समय से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में मेडिकल रिपोर्ट, चोटों की तस्वीरें और कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी अदालत के समक्ष प्रस्तुत की हैं।

याचिका में दावा किया गया है कि कई अवसरों पर उनके साथ मारपीट की गई और उनके पेशेवर कार्यक्रमों के दौरान भी कथित रूप से व्यवधान उत्पन्न किया गया, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि प्रभावित हुई। सपना चौधरी का कहना है कि लगातार तनाव और उत्पीड़न के कारण उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा और फिलहाल वह अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ अलग रह रही हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने सपना चौधरी को तत्काल अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है। आदेश के तहत वीर साहू को शारीरिक, फोन कॉल, संदेश या किसी भी डिजिटल माध्यम से सपना चौधरी से संपर्क करने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा उन्हें सपना के निवास, कार्यस्थल तथा उनकी फिल्म के प्रीमियर से जुड़े कार्यक्रम स्थलों के आसपास जाने से भी प्रतिबंधित किया गया है।

अदालत ने संबंधित थाना प्रभारी और संरक्षण अधिकारी को आदेश का पालन सुनिश्चित करने तथा सपना चौधरी की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

द्वारका महिला अदालत ने इस मामले में वीर साहू को औपचारिक समन भी जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को निर्धारित की गई है, जिसमें वीर साहू को अपना पक्ष अदालत के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

फिलहाल मामले में लगाए गए आरोप न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं और अदालत में दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त व आयुक्त पदों पर होगी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

Summer express, चंडीगढ़ l हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त सहित एक आयुक्त पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने सर्च कमेटी का गठन कर दिया है, जो प्राप्त नामों पर विचार कर वैधानिक...

एसटीएफ अंबाला ने गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी को किया गिरफ्तार, विदेश से चल रहा था नेटवर्क

Summer express, अंबाला | स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अंबाला यूनिट ने कुख्यात गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी को गिरफ्तार किया है। ममता रानी पर आरोप है कि वह अपने पति द्वारा रूस से संचालित किए जा रहे आपराधिक नेटवर्क को भारत में वित्तीय और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध करा रही थी। डीएसपी अमन के अनुसार,...

ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ l ट्राइसिटी में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।...

अभिषेक बनर्जी जल्द जाएंगे जेल, ओवैसी कभी भाजपा के साथ नहीं रहे : रेखा शर्मा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और उसके राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अंबाला प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के चलते अभिषेक बनर्जी जल्द ही...

यमुनानगर में होटल कारोबारी को जान से मारने की धमकी, परिवार और होटल को भी निशाना बनाने की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर l शहर के एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से मिले दो धमकी भरे पत्रों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पत्रों में कारोबारी, उनके बेटे, बहन और जीजा को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ होटल को आग लगाने की चेतावनी भी दी गई है। घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.