Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री मोदी के नाम सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड, शिमला में हुआ हवन

Summer express/शिमला ,संजू-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम देश के इतिहास में प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल दर्ज होने पर शिमला में विशेष हवन का आयोजन किया गया।इस मौके पर नाचन से भाजपा विधायक विनोद कुमार ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।

विनोद कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जो देशवासियों के स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनता लगातार प्रधानमंत्री को अपना आशीर्वाद दे रही है और यही वजह है कि उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में काम कर रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। गरीब, किसान, महिलाएं और युवा इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ देश की सेवा करते रहें, इसी उद्देश्य से हवन का आयोजन किया गया।प्रधानमंत्री की उपलब्धि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विनोद कुमार ने कांग्रेस की आंतरिक कलह को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने 1965 की चर्चित बॉलीवुड फिल्म वक़्त में अभिनेता राज कुमार के मशहूर डायलॉग के ज़रिए कांग्रेस पर तंज कसा।

जिनके घर शीशे के होते हैं…” कांग्रेस की गुटबाजी पर विनोद कुमार का फिल्मी तंज

विनोद कुमार ने कहा, “जिनके घर शीशे के होते हैं, वो दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते।” उन्होंने कहा कि भाजपा पर गुटबाजी के आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को अपने भीतर झांकना चाहिए। उनके मुताबिक कांग्रेस के अपने नेता और कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री पर लगातार सवाल उठा रहे हैं, जिससे पार्टी के भीतर की खींचतान अब खुलकर सामने आ रही है। भाजपा विधायक ने दावा किया कि भाजपा पूरी तरह एकजुट है, जबकि कांग्रेस गुटबाजी और आंतरिक मतभेदों से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पर टिप्पणी करने के बजाय कांग्रेस को अपने नेताओं के बीच चल रहे विवादों और बयानबाजी का जवाब जनता को देना चाहिए। उनका आरोप था कि कांग्रेस में मतभेद इतने बढ़ गए हैं कि पार्टी के नेता ही सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पलवल में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार को पलवल के क्लॉक टावर के निकट स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और आमजन से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार के 12 वर्षों की...

यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने को कृषि विभाग सख्त, खाद वितरण केंद्रों पर बढ़ाई निगरानी

Summer express, बलिंद्र कुमार, कैथल। जिले में धान सीजन के दौरान किसानों को यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग की ओर से खाद वितरण केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर भूपेंद्र...

डेहा बस्ती में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन की कार्रवाई

Summer express, रादौर। रादौर क्षेत्र के छोटा बांस स्थित डेहा बस्ती में शनिवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की। हाल ही में करनाल सीआईए टीम पर हुए पथराव और आरोपी को छुड़ाने की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते...

चानौत में पानी को लेकर संघर्ष तेज, प्रशासन और अनशनकारियों के बीच बढ़ा गतिरोध

Summer express, जींद। गांव चानौत में पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब प्रशासन और धरना कमेटी के बीच टकराव का रूप लेता जा रहा है। एक तरफ प्रशासन आंदोलन समाप्त कर बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की बात कह रहा है, जबकि दूसरी ओर अनशनकारी अपनी मांगों पर अडिग रहते...

झज्जर में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड संजय, एक सब-इंस्पेक्टर घायल

Summer express, झज्जर। झज्जर जिले में शनिवार को हुई एक पुलिस मुठभेड़ में दुजाना गांव के चर्चित विजय सैनी हत्याकांड और अपनी पत्नी की हत्या के मामले में वांछित मुख्य आरोपी संजय मारा गया। यह मुठभेड़ गांव कडोधा के निकट रणखंडा रोड पर हुई, जहां पुलिस और आरोपी के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.