Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर के हार गांव में चोरी: पुलिसकर्मी के नए घर से नकदी लेकर फरार हुए चोर

Summer express/नूरपुर,संजीव -:नूरपुर उपमंडल की पंचायत सिम्बली के अंतर्गत हार गांव में सोमवार देर रात चोरी की एक घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र के लोगों में भय और चिंता का माहौल बन गया है। अज्ञात चोरों ने पंजाब पुलिस में कार्यरत एक कर्मचारी के घर को निशाना बनाते हुए लगभग 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हार गांव निवासी जगदीश चंद, जो पंजाब पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं, इन दिनों छुट्टी पर अपने पैतृक गांव आए हुए हैं। सोमवार रात वह अपने भाई के घर ठहरे हुए थे, जबकि उनका नया मकान खाली पड़ा था। इसी अवसर का फायदा उठाकर चोर देर रात मकान में प्रवेश कर गए और घर में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

मंगलवार सुबह जब जगदीश चंद अपने घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा खुला देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। घर के अंदर जाने पर उन्होंने पाया कि अलमारी और ट्रंक खुले पड़े थे तथा कमरों का सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि उनकी पत्नी का पर्स गायब था। इसके अलावा उनकी बेटी के बैग में रखा पर्स भी नहीं मिला।पीड़ित के अनुसार पत्नी के पर्स में रखी नकदी के साथ-साथ बेटी के पर्स में मौजूद करीब पांच से छह हजार रुपये भी चोर ले गए। कुल मिलाकर लगभग 20 हजार रुपये की नकदी चोरी होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि घर में रखे अन्य सामान को नुकसान नहीं पहुंचाया गया, लेकिन चोरों ने नकदी की तलाश में पूरे घर की तलाशी ली।घटना की जानकारी तुरंत पुलिस चौकी सदवां को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को जल्द मामले का खुलासा करने और चोरी गई राशि बरामद करने का भरोसा दिलाया है।जगदीश चंद ने बताया कि उनका नया मकान हाल ही में तैयार हुआ है और परिवार अभी वहां स्थायी रूप से नहीं रह रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ वर्ष पहले उनके भाई के घर में भी चोरी की घटना हो चुकी है। लगातार सामने आ रही ऐसी वारदातों से स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.