Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरदासपुर में चुनावी रैली के बाद बवाल: दो राजनीतिक दलों के समर्थकों में झड़प, तलवारें लहराईं

Summer express, गुरदासपुर | नगर परिषद चुनाव से जुड़ी एक रैली के समापन के बाद गुरदासपुर के मानकौर इलाके में दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव बढ़ गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच जमकर हंगामा, धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा तलवारें लहराने की भी सूचना है।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात मानकौर क्षेत्र में एक राजनीतिक दल की चुनावी सभा आयोजित की गई थी। रैली खत्म होने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थकों के बीच नारेबाजी को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तनाव बढ़ने पर दोनों गुटों के समर्थक हथियारनुमा वस्तुएं और तलवारें लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सड़क पर जमकर हाथापाई और मारपीट हुई। हालांकि राहत की बात यह रही कि तलवारें केवल लहराई गईं और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

विवाद को शांत कराने के प्रयास में दोनों पक्षों की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं, लेकिन स्थिति तब और बिगड़ गई जब महिलाएं भी आपस में उलझ पड़ीं। कुछ समय तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यातायात भी प्रभावित हुआ। राहगीरों और वाहन चालकों को अपने वाहन दूर रोकने पड़े।

स्थानीय लोगों और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के हस्तक्षेप के बाद देर रात स्थिति पर काबू पाया गया। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचएयू की लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की ईंटों से हमला कर हत्या

Summer express, हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर स्थित लेबर कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस...

कैथल में एथनॉल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद विस्फोट, चालक की मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कलायत क्षेत्र के गांव शिमला के पास एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर में विस्फोट हो गया और दोनों वाहनों में भीषण आग...

पलवल में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, दो करोड़ का सामान जलकर राख

Summer express, पलवल। हरियाणा के पलवल शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर होली चिल्ड्रन स्कूल के सामने स्थित एमएस इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर रखा करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस हादसे...

सोहना नगर परिषद के स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में घोटाले का आरोप, 11 लोगों पर एसीबी ने दर्ज किया केस

Summer express, सोहना (गुरुग्राम)। हरियाणा के सोहना नगर परिषद में करीब एक दशक पहले हुए स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई की है। वर्ष 2014-15 में करीब 4.87 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए इस प्रोजेक्ट की प्राथमिक जांच के बाद तत्कालीन चीफ इंजीनियर, एसडीओ,...

कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान, 150 जवानों ने 50 घर खंगाले

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर कलायत की सेंसी बस्ती में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। डीएसपी मुख्यालय बीर भान के नेतृत्व में चलाए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.