Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एयर इंडिया विमान हादसे पर नया दावा: ‘सुसाइड थ्योरी भ्रामक’, तकनीकी खराबी को बताया क्रैश की वजह

Summer express, अहमदाबाद  | अहमदाबाद-लंदन उड़ान के दौरान हुए एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर जांच के बीच नया विवाद सामने आया है। हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों की ओर से पैरवी कर रहे अमेरिकी वकील माइक एंड्रयूज ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आई ‘पायलट सुसाइड’ थ्योरी को खारिज करते हुए दावा किया है कि विमान में पहले से मौजूद तकनीकी और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की खामियां दुर्घटना का प्रमुख कारण हो सकती हैं।

माइक एंड्रयूज का कहना है कि उनकी स्वतंत्र जांच में ऐसे कई संकेत मिले हैं, जो विमान के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में गंभीर गड़बड़ी की ओर इशारा करते हैं। उनके मुताबिक, दुर्घटना से पहले ही विमान में तकनीकी चेतावनी संकेत दिखाई दे रहे थे और उड़ान भरने से पहले कुछ महत्वपूर्ण प्रणालियों में असामान्य गतिविधियां दर्ज की गई थीं।

वकील ने दावा किया कि हादसे के वीडियो और उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि विमान की रैम एयर टरबाइन (RAT) रनवे पर ही सक्रिय हो गई थी, जो सामान्य परिस्थितियों में आपात स्थिति में ही काम करती है। उनका कहना है कि यह स्थिति किसी संभावित इलेक्ट्रिकल फेलियर या सिस्टम खराबी की ओर संकेत करती है।

एंड्रयूज के अनुसार, विमान के ट्रांसपोंडर में भी उड़ान से पहले तकनीकी समस्या सामने आई थी। उनका दावा है कि हादसे से जुड़े कई पहलू ऐसे हैं, जिन्हें केवल पायलट की गलती या आत्महत्या की थ्योरी से नहीं समझाया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित विमान में अतीत में तकनीकी खराबियों की शिकायतें दर्ज हो चुकी थीं और उसके इलेक्ट्रिकल पैनल में बदलाव भी किया गया था।

लॉ फर्म द्वारा कराए गए फ्लाइट सिमुलेशन विश्लेषण में भी टेक-ऑफ प्रक्रिया सामान्य से धीमी बताए जाने का दावा किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति कम थ्रस्ट, ब्रेक ड्रैग या अन्य तकनीकी कारणों से उत्पन्न हो सकती है। वकील का कहना है कि उपलब्ध आंकड़े इलेक्ट्रिकल सिस्टम फेलियर की संभावना को मजबूत करते हैं।

उधर, विमान हादसे की जांच कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां कर रही हैं। जांच में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB), अमेरिका का नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB), ब्रिटेन की एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (AAIB), अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA), डीजीसीए, विमान निर्माता बोइंग और इंजन निर्माता जीई एयरोस्पेस सहित कई विशेषज्ञ संस्थाएं शामिल हैं।

वहीं, फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने भी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने में सावधानी बरतने की मांग की है। मामले की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों पर स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.