Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में निक्षय मित्रों ने 140 टीबी मरीजों को लिया गोद

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हमीरपुर जिला में निक्षय मित्र लगातार आगे आ रहे हैं। सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों, निजी स्कूलों, एनजीओ और व्यापार मंडल ने 140 टीबी मरीजों को गोद लिया। आगामी छह महीने तक ये निक्षय मित्र मरीजों की देखभाल करेंगे और उन्हें हाई प्रोटीन डाइट उपलब्ध करवाएंगे।

टीबी मरीजों को इलाज के दौरान बेहतर पोषण की आवश्यकता होती है। ऐसे में निक्षय मित्र मरीजों को न्यूट्रिशन किट उपलब्ध करवाएंगे, जिसमें दाल, मूंगफली, सत्तू, तेल और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल होंगे।

यदि हमीरपुर जिला की बात करें तो हर साल करीब एक हजार लोग टीबी से पीड़ित पाए जाते हैं। इनमें लगभग 500 जरूरतमंद मरीजों को गोद लेने की आवश्यकता होती है। इन मरीजों के लिए निक्षय मित्र सहारा बन रहे हैं।

निक्षय मित्र योजना भारत सरकार के प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान का हिस्सा है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति, कॉरपोरेट संस्था, एनजीओ या जनप्रतिनिधि टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें छह महीने से तीन साल तक पोषण संबंधी सहायता प्रदान कर सकता है। इसका उद्देश्य मरीजों को बेहतर पोषण, मानसिक संबल और सामाजिक सहयोग देना है, ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें।

प्रशासन के अनुसार हमीरपुर जिला में अब तक 80 प्रतिशत जरूरतमंद टीबी मरीजों को गोद लिया जा चुका है। उनकी देखभाल निक्षय मित्रों के माध्यम से की जा रही है, जबकि शेष 20 प्रतिशत मरीजों को भी जल्द गोद लेने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि विभिन्न बैंक, निजी स्कूल और एनजीओ निक्षय मित्र के रूप में आगे आए हैं। इनके माध्यम से 140 टीबी मरीजों को हाई प्रोटीन डाइट उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला में 80 फीसदी जरूरतमंद मरीजों को गोद लिया जा चुका है और शेष मरीजों को भी जल्द कवर कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मंडी में बाल सुरक्षा कानूनों पर पुलिस कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित

Summer express, धर्मवीर, मंडी | मंडी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाल सुरक्षा और बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े विभिन्न अधिनियमों और उनमें हुए बदलावों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान किशोर न्याय अधिनियम-2015,...

धर्मशाला वन मंडल में जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला  | धर्मशाला वन मंडल के अंतर्गत जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। धर्मशाला शहर के समीप सराह और बनडी क्षेत्र में जंगलों में आग लगने के दो मामले सामने आए, जिन पर वन विभाग की टीम ने करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के...

हमीरपुर में निक्षय मित्रों ने 140 टीबी मरीजों को लिया गोद

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हमीरपुर जिला में निक्षय मित्र लगातार आगे आ रहे हैं। सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों, निजी स्कूलों, एनजीओ और व्यापार मंडल ने 140 टीबी मरीजों को गोद लिया। आगामी छह महीने तक ये निक्षय मित्र मरीजों की देखभाल करेंगे और...

आईएचएम के विशेषज्ञों ने जेल कैदियों को सिखाए कुकिंग के गुर

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदियों को भविष्य में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक विशेष पहल की है। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के सहयोग से कैदियों के लिए पांच दिवसीय कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित...

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक शुरू : 2600 पटवारियों को राहत देने पर मंथन, टीचर ट्रांसफर पॉलिसी भी एजेंडे में

Summer express, अंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न प्रशासनिक और कर्मचारी हितों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। विशेष रूप से 2600 नव-नियुक्त पटवारियों को राहत देने और शिक्षकों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.