मंडी में बाल सुरक्षा कानूनों पर पुलिस कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित

Summer express, धर्मवीर, मंडी | मंडी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाल सुरक्षा और बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े विभिन्न अधिनियमों और उनमें हुए बदलावों की विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला के दौरान किशोर न्याय अधिनियम-2015, पॉक्सो एक्ट-2012, बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006, बाल श्रम अधिनियम-1986, हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम-1956 और बाल तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही बच्चों से जुड़े संवेदनशील मामलों में पुलिस की जिम्मेदारी और भूमिका को लेकर भी पुलिस कर्मियों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर एलएडीसी मुकेश सैनी और जिला बाल संरक्षण अधिकारी एनआर ठाकुर ने पुलिस अधिकारियों को पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी से संबंधित कानूनों एवं हालिया बदलावों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला में जिला भर से करीब 40 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों और संवेदनशील मामलों को बेहतर तरीके से संभालने के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी एनआर ठाकुर ने कहा कि विभाग का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना है, ताकि हर बच्चा खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अन्य विभागों के लिए भी इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरदार पटेल जयंती पर पलवल में निकाली रन फॉर यूनिटी, हजारों लोगों ने लिया भाग

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। भारत के लौह पुरुष और देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पलवल में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून मंत्री...

गुरुग्राम में तीन गाड़ियों की भीषण टक्कर: सड़क पर पलटी

अनुज पंचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज क्षेत्र में गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रैपिड मेट्रो के नीचे करीब 1:30 बजे तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि एक व्यावसायिक टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई। हादसे में टैक्सी चालक गंभीर रूप...

सरदार पटेल जयंती पर अंबाला में निकाली रन फॉर यूनिटी, स्कूली बच्चों ने लिया भाग

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को अंबाला छावनी में जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अंबाला के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। उपायुक्त सचिन गुप्ता...

बारिश के बाद अंबाला में छाई मौसम की पहली घनी धुंध, 10 मीटर तक दृश्यता हुई कम

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में हुई बारिश के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अक्टूबर के आखिरी दिन शनिवार सुबह अंबाला में मौसम की पहली घनी धुंध देखने को मिली। धुंध इतनी अधिक थी कि करीब 10 मीटर की दूरी पर भी साफ दिखाई देना मुश्किल हो गया। सड़कों से लेकर...

हिसार रोडवेज डिपो में कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन ठप

Summer express, हिसार। हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बस सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। लंबित वित्तीय भत्तों का भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार रात से ही बसों का संचालन बंद कर दिया। शनिवार 31 अक्टूबर को पूरे डिपो में हड़ताल के कारण कुल 259 बसें सड़कों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.