Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उत्तर प्रदेश: महोबा में कुएं पूजन के जश्न में चली असली गोली, दो महिलाएं घायल, भगदड़ मची

महोबा (उत्तर प्रदेश) |  जिले के अजनर थाना क्षेत्र स्थित बिजोरी गांव में शनिवार रात कुएं पूजन समारोह के दौरान जश्न की फिजा अचानक दहशत में बदल गई, जब एक युवक ने फिल्मी गाने पर डांस के दौरान फायरिंग कर दी। इस हादसे में दो महिलाएं गोली लगने से घायल हो गईं। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई।

कुएं पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग में महिलाएं बनीं शिकार

जानकारी के मुताबिक, कल्लू अहिरवार के घर आयोजित पूजन कार्यक्रम में रात करीब 12 बजे डांसर फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति दे रहे थे। उसी दौरान भीड़ में मौजूद अमित अहिरवार नामक युवक ने अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली जाकर 21 वर्षीय राधा और कल्लू की पत्नी रामा को पैर में लगी।

वीडियो वायरल, पुलिस अलर्ट पर

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें आरोपी को तमंचा लहराते हुए फायरिंग करते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और त्वरित कार्रवाई शुरू की है।

घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने दोनों घायल महिलाओं को नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है।

आरोपी के खिलाफ एफआईआर, तलाश जारी

घायल युवती राधा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अमित अहिरवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.