Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. लक्की कुमार के तबादले से मरीज परेशान,आदेश रद्द करने की उठी मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज (आरकेजीएमसी) हमीरपुर में हृदय रोगियों को बड़ा झटका लगा है।कॉलेज में सेवाएं दे रहे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. लक्की कुमार का तबादला टांडा मेडिकल कॉलेज किए जाने के बाद मरीजों में नाराजगी देखने को मिल रही है।मरीजों और उनके परिजनों ने प्रदेश सरकार से तबादला आदेश वापस लेने की मांग की है।

मरीजों का कहना है कि डॉ. लक्की कुमार के आने के बाद क्षेत्र के हृदय रोगियों को काफी राहत मिली थी। पहले इलाज और जांच के लिए उन्हें टांडा या अन्य बड़े अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में विशेषज्ञ सेवाएं मिलने से समय और धन दोनों की बचत हो रही थी। अब उनके तबादले की खबर से मरीजों की चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए बार-बार टांडा जाना आसान नहीं है। ऐसे में यदि कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं हमीरपुर में जारी नहीं रहीं तो उन्हें फिर से कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने सरकार से जनहित को ध्यान में रखते हुए तबादला आदेश रद्द करने और डॉ. लक्की कुमार की सेवाएं पूर्ववत हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में बनाए रखने की अपील की है।जानकारी के अनुसार, डॉ. लक्की कुमार प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को ओपीडी में मरीजों की जांच करते थे। इसके अलावा अन्य दिनों में वे इको सहित हृदय रोग से संबंधित विभिन्न सुविधाएं भी उपलब्ध करवा रहे थे। मरीजों का कहना है कि उनके व्यवहार और उपचार से वे पूरी तरह संतुष्ट थे।अब सभी की नजर प्रदेश सरकार के अगले कदम पर टिकी है। मरीजों को उम्मीद है कि उनकी मांगों को देखते हुए सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करेगी और हृदय रोगियों को राहत प्रदान करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.