Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डंपिंग जोन के विरोध में शाहाबाद-बराड़ा रोड पर किसानों और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, विधायक रामकरण काला ने दिया समर्थन

Summer express/कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शाहाबाद में डंपिंग जोन को लेकर चल रहा विवाद अब और तेज हो गया है। लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे स्थानीय लोगों और किसानों ने रविवार को महापंचायत के बाद शाहाबाद-बराड़ा रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डंपिंग जोन के कारण क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है और जगह-जगह फैले कचरे से लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

जानकारी के अनुसार, इस मुद्दे को लेकर 4 जून को स्थानीय लोगों की एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रशासन से डंपिंग जोन को हटाने और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की गई थी।इसके बाद 9 जून को हुई बैठक में 14 जून को महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।तय कार्यक्रम के अनुसार महापंचायत के बाद किसानों और क्षेत्रवासियों ने शाहाबाद-बराड़ा रोड को करीब दो घंटे तक जाम रखा।प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए शाहाबाद के विधायक रामकरण काला भी मौके पर पहुंचे।उन्होंने प्रदर्शनकारियों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि डंपिंग जोन की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और इसका जल्द समाधान होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से कचरे के उचित निस्तारण और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। इसी कारण उन्हें सड़क जाम करने का कदम उठाना पड़ा। आंदोलन के दौरान 16 सदस्यों की एक समिति का गठन भी किया गया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो 22 जून को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बड़ा आंदोलन और जाम किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए। विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

Summer express/शिमला ,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से...
Summer Express - Auto Draft

अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 19 बच्चे मुक्त

summer express , ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में पुलिस और राज्य बाल कल्याण समिति (CWC) ने कथित बाल तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पता लगाते हुए 19 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया है। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध बिचौलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कई जिलों में फैले नेटवर्क के...

लुधियाना में एंबुलेंस से ऑडी की टक्कर के बाद विवाद, डॉक्टर पर चाबी निकालने का आरोप

Summer express, लुधियाना। डीएमसी अस्पताल के पास एंबुलेंस और ऑडी कार के बीच मामूली टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑडी चालक डॉक्टर ने एंबुलेंस चालक के साथ हाथापाई की और उसकी चाबी निकाल ली। चाबी निकलने के बाद एंबुलेंस का इंजन और एसी बंद हो गया, जिससे उसमें...

पलवल एसपी के सख्त निर्देश, पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Summer express ,सुंदर कुंडू ,पलवल। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों से सख्ती से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.