Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

12 वर्ष पूरे कर चुके पंचायत चौकीदारों को जल्द मिले दैनिक वेतनभोगी का दर्जा: पंचायत चौकीदार संघ

Summer express/चम्बा, मंजूर पठान-: पंचायत चौकीदार संघ जिला चम्बा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया से मांग की है कि 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके पंचायत चौकीदारों को दैनिक वेतनभोगी बनाने संबंधी अधिसूचना शीघ्र जारी की जाए। यह मांग संघ के जिलाध्यक्ष जगदेव शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे गए ज्ञापन में उठाई।ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान नीति के तहत अंशकालिक पंचायत चौकीदारों को लगातार 12 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद दैनिक वेतनभोगी बनाया जाना है, लेकिन 31 अगस्त 2022 के बाद इस संबंध में कोई नई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इसके कारण अनेक चौकीदार ऐसे हैं जिन्होंने 12 वर्ष की सेवा तीन वर्ष पहले पूरी कर ली है, लेकिन उन्हें अभी तक इस नीति का लाभ नहीं मिल पाया है।

संघ ने बताया कि बजट सत्र 2026-27 में पंचायती राज मंत्री द्वारा घोषणा की गई थी कि 31 मार्च 2026 तक 12 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले पंचायत चौकीदारों को जल्द दैनिक वेतनभोगी बनाया जाएगा, किंतु अभी तक इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं हुई है।ज्ञापन में पंचायत चौकीदारों द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का भी उल्लेख किया गया। इनमें पंचायत कार्यालयों की साफ-सफाई, सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाना, कंप्यूटर कार्यों में सहयोग देना, ग्राम सभाओं की सूचना देना, विकास खंड स्तर पर बिना यात्रा भत्ते के सेवाएं प्रदान करना, आपदा प्रबंधन से संबंधित रात्रि ड्यूटी तथा चुनावी कार्यों में दिन-रात योगदान देना शामिल है।संघ ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि पंचायत चौकीदारों की सेवाओं और उनके परिवारों की जिम्मेदारियों को देखते हुए 12 वर्ष पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को जल्द दैनिक वेतनभोगी बनाए जाने की अधिसूचना जारी करवाई जाए। संघ ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी लंबे समय से लंबित मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.