Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, युद्ध समाप्त करने पर MoU पर हस्ताक्षर

Summer express, वॉशिंगटन I अमेरिका और ईरान ने लंबे समय से जारी तनाव और संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति पजशकियान द्वारा अलग-अलग स्थानों पर साइन किया गया, जो भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 5 बजे से प्रभावी हो गया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 14 सूत्रीय इस समझौते में साफ तौर पर कहा गया है कि ईरान किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा। साथ ही ईरान के पुनर्निर्माण और आर्थिक विकास के लिए 300 अरब डॉलर के कोष का प्रावधान भी किया गया है, हालांकि इसमें अमेरिका की आर्थिक भागीदारी अनिवार्य नहीं होगी।

यह समझौता अमेरिका, ईरान और इज़रायल के बीच पिछले चार महीनों से चल रहे तनाव के बाद सामने आया है। ट्रंप प्रशासन ने इसे ‘परिणाम-आधारित समझौता’ बताया है, जिसके तहत ईरान को तभी लाभ मिलेगा जब वह सभी शर्तों का पालन करेगा।

समझौते के तहत ईरान में युद्ध समाप्त करने और लेबनान में चल रहे संघर्ष को खत्म करने पर भी सहमति बनी है। इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करने का प्रावधान भी शामिल है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर इस समझौते की पुष्टि की और इसे स्थायी शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे वैश्विक ऊर्जा कीमतों में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.