Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक दौरे पर मंत्री श्रुति चौधरी का बड़ा संदेश, जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों पर जोर

Summer express , रोहतक। हरियाणा की सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने रोहतक दौरे के दौरान जिला कष्ट निवारण समिति (ग्रिवेन्स कमेटी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के निवारण और क्षेत्रीय विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

बैठक में कुल 12 एजेंडा मामलों पर चर्चा की गई, जिनमें से 8 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक मामले का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान श्रुति चौधरी ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को राहत देने के लिए 19 गांवों के लिए लगभग 24.36 करोड़ रुपये की विशेष योजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के पूरा होने से बाढ़ की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

पेयजल संकट को लेकर मंत्री ने कहा कि रोहतक में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक परियोजना पर कार्य किया जा रहा है, जिससे भविष्य में लोगों को पेयजल की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इसके अलावा, झज्जर सब ब्रांच के आधुनिकीकरण की भी घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 1994 के बाद पहली बार इस नहर की लाइनिंग और रिमॉडलिंग का कार्य कराया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी, किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और पेयजल तथा बाढ़ जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

अपने संबोधन में श्रुति चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल और चौधरी सुरेंद्र सिंह के रोहतक से जुड़े योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और सरकार उनके विकासात्मक दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू  ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

Summer express/शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सम्मानित...

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को देखते हुए राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि रैली के मद्देनजर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई मार्गों पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.