Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मेडिकल डिवाइस पार्क और किशाऊ बांध पर CM सुक्खू का भाजपा पर हमला,बोले- प्रदेश हितों से नहीं होने देंगे समझौता

Summer express/शिमला, संजू -:प्रदेश विश्वविद्यालय में आयोजित उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मेडिकल डिवाइस पार्क और किशाऊ बांध परियोजना को लेकर पूर्व भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने हिमाचल प्रदेश के हितों के साथ समझौता किया, जबकि उनकी सरकार प्रदेश और आने वाली पीढ़ियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अब वे जयराम ठाकुर के बयानों को गंभीरता से नहीं लेते हैं और उनकी सरकार तथ्यों के आधार पर फैसले ले रही है।

मुख्यमंत्री ने अपने विश्वविद्यालय के दिनों को याद करते हुए कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति उनके पुराने साथी रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुलपति को ग्रीन हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे भविष्य के क्षेत्रों में शोध को बढ़ावा देने का सुझाव दिया था। मुख्यमंत्री ने खुशी जताई कि विश्वविद्यालय इन विषयों पर गंभीरता से काम कर रहा है।इस अवसर पर विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब और डीबीटी टेस्ट लैब का उद्घाटन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले शिमला और आसपास के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी और तकनीकी परीक्षाओं के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों का समय और आर्थिक संसाधन दोनों बचेंगे।विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब दस वर्षों के बाद बहुत सीमित बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं छात्र राजनीति से निकले हैं और छात्रों की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं। यदि किसी स्तर पर छात्रों की ओर से उचित सुझाव आते हैं तो सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन उस पर विचार कर सकते हैं।

मेडिकल डिवाइस पार्क परियोजना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत प्रदेश को केंद्र सरकार से 100 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन इसके लिए उद्योगों को मात्र एक रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से भूमि उपलब्ध कराने और तीन रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली देने जैसी शर्तें स्वीकार की गई थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश की बहुमूल्य भूमि और संसाधनों को इस तरह नहीं सौंप सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने हजारों करोड़ रुपये मूल्य की भूमि को बेहद कम कीमत पर देने की सहमति जताई थी, जो प्रदेश के हित में नहीं था।

जल विद्युत परियोजनाओं की रॉयल्टी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से विस्तृत चर्चा की गई है। मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रदेश में 40 वर्ष पूरे कर चुके जल विद्युत प्रोजेक्ट्स को विस्तार अवधि के दौरान 20 प्रतिशत रॉयल्टी देनी होगी। साथ ही 60 वर्ष पूरे होने के बाद परियोजनाएं राज्य सरकार को हस्तांतरित की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो परियोजनाएं 12 प्रतिशत रॉयल्टी पर संचालित हो रही हैं और कर्जमुक्त हो चुकी हैं, उनकी रॉयल्टी में भी बढ़ोतरी की जानी चाहिए।

किशाऊ बांध परियोजना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय में अधूरी और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर बन रही है, जबकि इसका लाभ दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार ने परियोजना से उत्पन्न होने वाली बिजली की लागत वहन करने पर सहमति दे दी थी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही उनकी सरकार ने इस मुद्दे को उठाया और लंबी बातचीत के बाद हिमाचल के लिए बेहतर शर्तें सुनिश्चित कीं। मुख्यमंत्री के अनुसार, अब प्रदेश को परियोजना से 211 मेगावाट मुफ्त बिजली मिलेगी और अगले कुछ वर्षों में राज्य को लगभग 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी, जिसे उन्होंने हिमाचल की बड़ी जीत बताया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.