Summer express, अंबाला | अंकुर कपूर , अंबाला के युवा अधिवक्ता, समाजसेवी और कानूनी क्षेत्र में सक्रिय हर्ष साहनी को राष्ट्रीय भगवा सेना संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए हरियाणा प्रदेश आईटी सेल का चेयरमैन नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें पूरे हरियाणा में संगठन को मजबूत करने और उसकी गतिविधियों को विस्तार देने का दायित्व सौंपा गया है। नियुक्ति पत्र पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गुप्ता के हस्ताक्षर हैं।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि हर्ष साहनी लंबे समय से सामाजिक कार्यों, जरूरतमंदों की सहायता और कानूनी सेवाओं के माध्यम से समाज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन की डिजिटल पहुंच, सोशल मीडिया गतिविधियों और युवाओं के साथ जुड़ाव को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। अंबाला सहित प्रदेशभर में उनके समर्थकों ने इस फैसले का स्वागत किया है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष साहनी ने राष्ट्रीय भगवा सेना संगठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गुप्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य हरियाणा के प्रत्येक जिले तक संगठन की विचारधारा पहुंचाना और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करना है।
हर्ष साहनी की नियुक्ति की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों, शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों ने फोन, संदेशों और मुलाकातों के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दीं। कई सामाजिक संगठनों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर्ष साहनी हमेशा आम लोगों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए सक्रिय रहते हैं। यही कारण है कि अंबाला और आसपास के क्षेत्रों में उनकी मजबूत पहचान और जनाधार है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा आईटी सेल तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त होने के साथ-साथ संगठन के विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।