Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस ने हथीन में बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को दिए प्रशिक्षण, करन दलाल ने भाजपा और बागी विधायक पर साधा निशाना

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू l पलवल के हथीन क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं एसआईआर के फरीदाबाद लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री करन दलाल ने बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना भी मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम का संयोजन कांग्रेस नेता महिपाल बंधु द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री करन दलाल ने एसआईआर को लेकर विस्तृत जानकारी दी और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार एसआईआर के माध्यम से विपक्षी वोटों को प्रभावित करने और अपने पक्ष में वोट बनाने का प्रयास करती है, लेकिन कांग्रेस किसी भी स्थिति में ऐसा होने नहीं देगी।

करन दलाल ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से सतर्क है और हर बूथ पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गलत वोटिंग या वोट कटौती को रोका जा सके। इसी दौरान उन्होंने हथीन से कांग्रेस के बागी विधायक मोहम्मद इसराइल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पैसों के लालच में जनता के विश्वास के साथ धोखा किया गया है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने भी भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह बिहार और पश्चिम बंगाल में एसआईआर के जरिए राजनीतिक लाभ लेने के प्रयास किए गए, उसी तरह हरियाणा में भी विपक्षी वोटों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस इन प्रयासों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी और यदि किसी कर्मचारी ने दबाव में आकर गलत कार्य किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं कार्यक्रम संयोजक महिपाल बंधु ने बताया कि यह बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर दूसरी बार आयोजित किया गया है, जिसमें कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने और एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सांबल में धंसती जमीन ने बढ़ाई चिंता, तिलक राम का परिवार घर बचाने की जद्दोजहद में

Summer express/मंडी/धर्मवीर- :मंडी शहर के खलियार वार्ड के सांबल में जमीन धंसने की घटना ने एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है। तिलक राम का छह सदस्यों वाला परिवार अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रहा है। घर के आसपास जमीन में गहरी दरारें पड़ गई हैं और मकान की दीवारों में भी दरारें...

राष्ट्रगान विवाद पर विक्रमादित्य का भाजपा पर हमला, बोले- असली मुद्दों से भटका रही भाजपा

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के कथित अपमान को लेकर जारी विवाद के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और पिछले तीन दिनों से राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत के मुद्दे पर विधानसभा की कार्यवाही बाधित करने...

राष्ट्रगान के कथित अपमान से जुड़े विवाद पर जयराम ठाकुर का पलटवार, बोले- वीडियो ने सामने लाया सच 

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के कथित अपमान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गरमा गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी वीडियो को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि वीडियो...

राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत विवाद पर राजेश धर्माणी का भाजपा पर पलटवार, बोले- तुलना कर विवाद खड़ा करने वालों को मांगनी चाहिए माफी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर छिड़े विवाद ने अब सियासी रंग ले लिया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों देश के सम्मान के प्रतीक हैं, ऐसे में दोनों की तुलना कर विवाद खड़ा करने वालों...

कैथल डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर राखियों की सुरक्षित डिलीवरी के लिए बढ़ाई सुविधाएं

summer express , बलिंदर कुमार ,कैथल। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए डाक विभाग ने दूर रहने वाले भाइयों तक राखियां सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिले के प्रधान डाकघरों और प्रमुख डाकघरों में राखी भेजने वालों की सुविधा के लिए विशेष ‘राखी बुकिंग काउंटर’ स्थापित किए गए हैं।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.