Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वीरभद्र सिंह की जयंती पर रिज मैदान में श्रद्धांजलि, राज्यपाल बोले भेदभाव से ऊपर उठकर किया प्रदेश का विकास

Summer express, शिमला , संजू | हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती मंगलवार को पूरे प्रदेश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित कई गणमान्य लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने वीरभद्र सिंह को हिमाचल की राजनीति की बड़ी और दूरदर्शी शख्सियत बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन प्रदेश के विकास और जनता की सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने हमेशा जात-पात, क्षेत्रवाद और भेदभाव से ऊपर उठकर प्रदेश के हर क्षेत्र के समान विकास को प्राथमिकता दी।

राज्यपाल ने कहा कि छह बार मुख्यमंत्री बनना इस बात का प्रमाण है कि जनता के बीच उनकी कितनी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके बेटे और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी अपने पिता के आदर्शों और विकास की सोच को आगे बढ़ाएंगे।

इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह अपने पिता वीरभद्र सिंह के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस सोच और विजन के साथ वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश का विकास किया, उसी भावना के साथ वह भी प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और फल वितरण जैसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी प्रदेश के विकास में वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 5 राज्यों में 656 किमी नई रेल लाइनें बिछेंगी

summer express, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के पांच राज्यों में रेल नेटवर्क को मजबूत करने और व्यस्त रेल मार्गों पर ट्रेनों की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए 10,783 करोड़ रुपये की लागत वाली सात परियोजनाओं को मंजूरी दी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर, बढ़ने लगी गर्मी; 13 सितंबर तक बारिश के सीमित आसार

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ ही गर्मी का असर एक बार फिर बढ़ने लगा है। हालांकि, उमस में कुछ कमी आने से लोगों को आंशिक राहत मिली है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार बुधवार को राज्य का औसत अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे के मुकाबले 0.7 डिग्री...

फिलीपींस में यात्री फेरी में लगी भीषण आग: 5 की मौत, 87 लोग लापता

summer express , मनीला। पश्चिमी फिलीपींस के समुद्री क्षेत्र में एक यात्री फेरी में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 87 लोग लापता बताए जा रहे हैं। फिलीपींस कोस्ट गार्ड के मुताबिक, अब तक 42 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है...

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.