Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लाहौल-स्पीति में एस्ट्रो टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, सरकार ने शुरू की टेलीस्कोप योजना

Shimla, 7 July

हिमाचल प्रदेश सरकार ने लाहौल-स्पीति जैसे जनजातीय क्षेत्रों में एस्ट्रो टूरिज्म (तारामंडल पर्यटन) को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल की है। साफ, स्वच्छ और प्रदूषण रहित वातावरण के लिए पहचाने जाने वाले इस क्षेत्र में अब पर्यटक चांद-तारों को निहारने का रोमांचक अनुभव ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राज्य सचिवालय शिमला में इस योजना की शुरुआत करते हुए दो लाभार्थियों को टेलीस्कोप प्रदान किए। योजना के तहत पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लाहौल-स्पीति के आठ युवाओं को टेलीस्कोप दिए जाएंगे, साथ ही उन्हें इनके संचालन के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का नया अवसर भी प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, “पर्यटन से जुड़े लाभार्थी इन टेलीस्कोप के माध्यम से पर्यटकों को आकर्षित कर सकेंगे और उन्हें तारों व ग्रहों का नज़दीक से दीदार कराने का मौका मिलेगा।”

स्थानीय युवाओं में उत्साह
स्पीति घाटी के लांगजा गांव की टशी युडोन ने टेलीस्कोप मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि इतने महंगे उपकरण को वे खुद नहीं खरीद सकती थीं। सरकार की इस पहल से न केवल उन्हें बल्कि पूरे क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय को लाभ मिलेगा।

“यह टेलीस्कोप हमारे जैसे लोगों के लिए एक बड़ा अवसर है। पर्यटक इससे आकर्षित होंगे और हमारा व्यवसाय बढ़ेगा,” टशी युडोन ने कहा।

वहीं रंगरिक रौगटौग के उरगेन छेरिग, जो पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हैं, ने भी टेलीस्कोप मिलने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया कि स्पीति घाटी का वातावरण एस्ट्रो टूरिज्म के लिए बेहद उपयुक्त है, और इस नई सुविधा से क्षेत्रीय पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।

सरकार की मंशा
प्रदेश सरकार की इस पहल का उद्देश्य न केवल क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना है, बल्कि स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना भी है। आने वाले समय में इस मॉडल को अन्य पर्यटक स्थलों पर भी अपनाए जाने की संभावना है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.