Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में युवाओं के लिए नई बस स्वरोजगार योजना:इलेक्ट्रिक बसों पर 50% और डीजल बसों पर 30% सब्सिडी

Summer express/शिमला, 29 जून-: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना (चरण-4) शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इसके तहत पात्र युवाओं को इलेक्ट्रिक बसों की खरीद पर 50 प्रतिशत तथा डीजल बसों की खरीद पर 30 प्रतिशत पूंजीगत सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही बसों के नियमित संचालन को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार पांच वर्षों तक मासिक परिचालन प्रोत्साहन राशि भी देगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत प्रदेशभर में 1,000 चिन्हित मार्गों पर नई बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक उपमंडल में कम-से-कम 10 ऐसे मार्ग चिन्हित किए जाएंगे, जहां सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता अधिक है। योजना के अंतर्गत न्यूनतम 32 सीटों वाली इलेक्ट्रिक और डीजल यात्री बसें पात्र होंगी। सरकार का उद्देश्य दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों तक विश्वसनीय परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान हो सके।उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बस खरीदने वाले लाभार्थियों को पांच वर्षों तक प्रति माह 65 हजार रुपये तथा डीजल बस खरीदने वालों को 50 हजार रुपये प्रतिमाह परिचालन प्रोत्साहन दिया जाएगा। इससे युवाओं पर शुरुआती वित्तीय दबाव कम होगा और वे अपने परिवहन व्यवसाय को सफलतापूर्वक संचालित कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि यह सहायता स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को भी सुदृढ़ बनाएगी।

योजना का क्रियान्वयन श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग द्वारा परिवहन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा। चयनित मार्गों पर बसों के संचालन से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, मरीजों, पर्यटकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों और दूरस्थ पंचायतों तक आवागमन अधिक सुगम होगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की उम्मीद है।

योजना का लाभ केवल हिमाचल प्रदेश के स्थायी निवासियों को मिलेगा। आवेदक की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा उसके पास कम-से-कम तीन वर्ष का अनुभव और वैध हेवी ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य होगा। बस का संचालन स्वयं लाभार्थी को करना होगा। रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि चयन प्रक्रिया में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदकों को विशेष वरीयता प्रदान की जाएगी।

योजना के पारदर्शी और प्रभावी संचालन के लिए सभी बसों में जीपीएस आधारित वाहन ट्रैकिंग प्रणाली लगाई जाएगी, जिससे उनके संचालन की नियमित निगरानी की जा सके। सरकार ने सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को बस किराये में 50 प्रतिशत की छूट देने का भी निर्णय लिया है। वहीं कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को विशेष पास प्रणाली के माध्यम से रियायती यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे शिक्षा के लिए आवागमन आसान होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना युवाओं को कम वित्तीय बोझ के साथ परिवहन क्षेत्र में उद्यम स्थापित करने का अवसर देगी। इलेक्ट्रिक बसों पर अधिक सब्सिडी देकर सरकार हरित परिवहन, कार्बन उत्सर्जन में कमी और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देना चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से बड़े पैमाने पर स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अधिक मजबूत होगी और प्रदेश में सतत विकास के लक्ष्य को नई गति मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीजेपी नेताओं पर FIR से भड़के केशव चौहान, कांग्रेस सरकार पर लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

Summer express/शिमला/संजू-:शिमला में बीजेपी नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाने के मामले में पुलिस ने हिमाचल बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर, बीजेपी जिला अध्यक्ष केशव चौहान, पूर्व बीजेपी प्रत्याशी संजय सूद और किसान मोर्चा अध्यक्ष...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत, अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर पहुंची मां चिंतपूर्णी के दरबार अमनदीप

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास -:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है। पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

घरों में दरारें आने से दहशत में लोग, रिहायशी इलाकों के नीचे टनल बनाने का विरोध Summer express/शिमला, संजू- : राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार...

नए जिलों के गठन से भविष्य की पीढ़ियों को मिलेगा लाभ: राजेश धर्माणी

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन से आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा। सरकार लोगों की उम्मीदों और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर फैसले ले रही है। सुंदरनगर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

महम में डेढ़ साल की आस्था का निधन, माता-पिता ने नेत्रदान कर दो बच्चों को रोशनी देने की पहल की

Summer express, महम। रोहतक जिले के महम में एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनकी डेढ़ साल की बेटी आस्था की मौत हो गई। बेटी को खोने के गहरे सदमे के बीच माता-पिता दीपक परूथी और रीना ने नेत्रदान का फैसला लेकर मानवता की मिसाल पेश की। परिवार को उम्मीद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.