Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिनदहाड़े गोलियां चलाकर युवक का अपहरण, एक आरोपी काबू

दलजीत विक्की, जगमीत सिंह

लुधियाना। चंडीगढ़ रोड के सेक्टर-32 में रविवार देर शाम हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। आपसी रंजिश के चलते 10 से 12 हमलावरों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं और 23 वर्षीय युवक शुभम को घायल अवस्था में इनोवा कार में अगवा कर फरार हो गए। इस मामले थाना डिवीजन सात की पुलिस ने हत्या के प्रयास और अपहरण का मामला दर्ज कर एक आरोपी को सोमवार को काबू किया है।
जानकारी के मुताबिक, तीन दोस्त सेक्टर-32 स्थित न्यूट्री कुलचा खाने पहुंचे थे। इसी दौरान 10 से 12 युवक वहां पहुंचे और उन्होंने तीनों को घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला किया और दहशत फैलाने के लिए दो राउंड हवाई फायरिंग भी की। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें शुभम नाम का युवक मारपीट के दौरान बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावर उसे घायल हालत में ही जबरन अपनी इनोवा कार में डालकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें हमलावर युवकों का पीछा करते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में गोलियों की आवाज भी साफ सुनाई दे रही है, जो इस वारदात की गंभीरता को दर्शाती है।
सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस और स्पेशल ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह मल्होत्रा ने शुभम के अपहरण की पुष्टि करते हुए बताया कि शहरभर में नाकाबंदी कर दी गई है और आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की। वही सोमवार को पुलिस ने इस मामले में तत्पर कार्यवाही करते एक युवक को काबू कर उस पर हत्या के प्रयास और अपहरण का मामला दर्ज कर एक आरोपी को को काबू कर उससे पिस्तौल बरामद किया है और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.