Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्री-मानसून बारिश से राहत, शहरों में जलभराव

चंडीगढ़। पंजाब में बुधवार को हुई प्री-मानसून बारिश ने जहां भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं कई जिलों में जनजीवन भी प्रभावित हो गया। पठानकोट, गुरदासपुर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के कारण कई सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं।
कुछ स्थानों पर करीब चार फीट तक पानी भर गया, जिससे यातायात बाधित रहा। दूसरी ओर चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में भी बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पंजाब में पूरी तरह सक्रिय होने और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। सबसे अधिक असर पठानकोट में देखने को मिला, जहां करीब पांच घंटे तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई।
शहर की कई प्रमुख सड़कें, बाजार और रिहायशी कॉलोनियां पानी में डूब गईं। जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में रात से बिजली और पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बारिश ने नगर निगम के जल निकासी संबंधी दावों की पोल खोल दी है, क्योंकि थोड़ी ही देर की बारिश में नालियां ओवरफ्लो हो गईं और पानी सड़कों पर भर गया।
प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी और बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए टीमें तैनात करने की बात कही है। बारिश का असर स्कूलों पर भी दिखाई दिया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुले कई स्कूलों में पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति सामान्य से कम रही। अभिभावकों ने जलभराव और खराब मौसम को देखते हुए छोटे बच्चों को घर पर ही रखना उचित समझा। कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कें जलमग्न होने से स्कूल पहुंचने में दिक्कतें आईं।
उधर, जालंधर में तेज आंधी के दौरान कोर्ट रोड पर एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से वहां खड़ी कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि घटना के समय सड़क पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर समय रहते पुराने और जर्जर पेड़ों की छंटाई नहीं करने का आरोप लगाया और नियमित रखरखाव की मांग की।
{ट्राइसिटी में भी बदला मौसम: ट्राइसिटी क्षेत्र में भी सुबह से बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
{48 से 72 घंटे में पंजाब पहुंचेगा मानसून: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून पंजाब और चंडीगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा है और अगले 48 से 72 घंटे के भीतर अधिकांश हिस्सों को कवर कर सकता है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और तेज हवाओं के समय पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा में सवालों के जवाब की जगह राजनीतिक भाषण दे रही सरकार: जयराम ठाकुर

बोले- सत्ता में लौटे तो पांच साल के निर्णयों की होगी समीक्षा शिमला, संजू-: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर विधानसभा की कार्यप्रणाली और जनहित के मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में विपक्ष की ओर से पूछे जा रहे सवालों का सरकार की ओर...

गुरुग्राम: तेज रफ्तार SUV ने साइकिल सवार को मारी टक्कर: इलाज के दौरान मौत ,चालक फरार

Summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-29 में  शाम तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी की चपेट में आने से साइकिल सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा लेजर वैली पार्क के पास हुआ। टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना...

हरियाणा में अगस्त में सामान्य से 5 फीसदी कम बारिश, 2025 के मुकाबले 28.8% की गिरावट

Summer express, हिसार। हरियाणा में इस बार मानसून के तीसरे महीने अगस्त में बारिश सामान्य से कम रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में प्रदेश में कुल 138.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश 146.1 मिलीमीटर होती है। इस लिहाज से अगस्त में सामान्य से करीब 5 फीसदी कम बारिश हुई।...

जयराम ठाकुर के सत्ता में लौटने के दावे पर सुक्खू का पलटवार, बोले- दिन में सपने देखना बंद करें

Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश की सियासत में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनने के दावे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तीखा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर अभी से सत्ता में वापसी के सपने देख...

गुवाहाटी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित :कई इलाके जलमग्न, यातायात व्यवस्था बिगड़ी

Summer express , गुवाहाटी। सोमवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश ने असम की राजधानी गुवाहाटी की रफ्तार थाम दी है। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आम लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भरने के कारण कई स्थानों पर यातायात भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.