Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Summer express, देहरादून,। उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार तक मानसून राज्य के सभी हिस्सों में पहुंच गया, जिसके बाद कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को देहरादून समेत पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार से मानसूनी गतिविधियां शुरू हो गई थीं, जबकि बुधवार को मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। इसके चलते कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, देहरादून में 56 मिमी, जौलीग्रांट में 52.5 मिमी, लक्सर में 49 मिमी, मसूरी में 43 मिमी और रुद्रप्रयाग में 32.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा हल्द्वानी, पौड़ी, भीमताल, कीर्तिनगर और खानपुर समेत कई क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा हुई।

लगातार बारिश के चलते प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून में बुधवार का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। वहीं पंतनगर में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा।

मौसम केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के लिए भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने संबंधित जिलाधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ाने, राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने और किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

राज्य के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों और चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से मौसम विभाग और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने को कहा गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Summer express, देहरादून,। उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार तक मानसून राज्य के सभी हिस्सों में पहुंच गया, जिसके बाद कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को देहरादून समेत पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट...

फिरोजपुर में लक्ष्मण नहर टूटी, 400 एकड़ धान की फसल जलमग्न; किसानों ने मांगा मुआवजा

Summer express, फिरोजपुर,। पंजाब के फिरोजपुर जिले के ममदोट क्षेत्र में गुरुवार को लक्ष्मण नहर में कटाव आने से सैकड़ों किसानों की धान की फसल पानी में डूब गई। गांव राहू के हिठाड़ के पास नहर टूटने के बाद तेज बहाव का पानी आसपास के खेतों में फैल गया, जिससे करीब 400 एकड़ में खड़ी...

पानीपत में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, तीसरे साथी की भूमिका जांच के घेरे में

Summer express, पानीपत । हरियाणा के पानीपत जिले के सिवाह गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय समीर पुत्र मुकेश और 15 वर्षीय असीस पुत्र बिल्लू के रूप में...

पंचायती जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचे सरपंच से मारपीट, वीडियो वायरल

Summer express, महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र स्थित गांव कुलताजपुर में पंचायती जमीन से कथित अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया। इस दौरान गांव के सरपंच के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक और...

3 जुलाई से आईटीआई में ट्रेड और संस्थान चयन प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक भरने होंगे विकल्प

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में दाखिले को लेकर अहम घोषणा की है। विभाग के अनुसार, पंजीकरण करा चुके अभ्यर्थियों को 3 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक अपनी पसंद के ट्रेड और संस्थान चुनने का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.