Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुखना वेटलैंड का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन, प्रवासी पक्षियों के लिए बेहतर आवास विकसित करने के निर्देश

summer express मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने गुरुवार को वेटलैंड अथॉरिटी, चंडीगढ़ की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय महत्व के सुखना वेटलैंड के संरक्षण और वैज्ञानिक प्रबंधन की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वित प्रयासों के माध्यम से सुखना वेटलैंड और उसके कैचमेंट क्षेत्र की पारिस्थितिकी को दीर्घकालिक रूप से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।


बैठक में वेटलैंड अथॉरिटी की पिछली बैठक के निर्णयों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई तथा अथॉरिटी के आधिकारिक लोगो को अंतिम मंजूरी दी गई। विभिन्न विभागों ने सुखना वेटलैंड के संरक्षण, पारिस्थितिकीय पुनर्स्थापन और कैचमेंट क्षेत्र के वैज्ञानिक प्रबंधन पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। कांसल डायवर्जन नहर के रखरखाव और मृदा अपरदन रोकने के लिए व्यापक अध्ययन कराने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।


प्रशासक ने वेटलैंड में खरपतवार प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल तरीकों को अपनाने पर बल दिया ताकि जलीय जैव विविधता प्रभावित हुए बिना पारिस्थितिकीय संतुलन बनाए रखा जा सके। उन्होंने प्रवासी पक्षियों की संख्या और विविधता बढ़ाने के लिए उनके प्राकृतिक आवास को बेहतर बनाने तथा वेटलैंड परिसर में विभिन्न प्रवासी पक्षियों की जानकारी देने वाले सूचना पैनल लगाने के निर्देश भी दिए।


बैठक में बताया गया कि पंजाब विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग द्वारा किए गए मत्स्य विविधता सर्वेक्षण में सुखना वेटलैंड में 20 से अधिक मछली प्रजातियां दर्ज की गई हैं, जिनमें मृगल कार्प सबसे अधिक पाई गई। सर्वेक्षण के अनुसार कुल मत्स्य विविधता में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी देशी प्रजातियों की है। इस के आधार पर मत्स्य विभाग ने कतला, रोहू और मृगल की 10 हजार फिंगरलिंग्स वेटलैंड में छोड़ी हैं।


बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि Indian Institute of Technology Roorkee की सिफारिशों और WWF-India के परामर्श के अनुसार सुखना वेटलैंड के रेगुलेटरी छोर पर वैज्ञानिक तरीके से डी-सिल्टिंग का कार्य जारी है। इस परियोजना से वेटलैंड की जल भंडारण क्षमता में लगभग 5.4 हेक्टेयर-मीटर की वृद्धि होने की संभावना है।


बैठक में यूटी के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सुखना वेटलैंड का होगा वैज्ञानिक प्रबंधन, प्रवासी पक्षियों के लिए बेहतर आवास विकसित करने के निर्देश

summer express मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने गुरुवार को वेटलैंड अथॉरिटी, चंडीगढ़ की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय महत्व के सुखना वेटलैंड के संरक्षण और वैज्ञानिक प्रबंधन की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वित प्रयासों के माध्यम से सुखना वेटलैंड...

मशोबरा पंचायत समिति निर्विरोध बनने पर बोले अनिरुद्ध सिंह, “जिला परिषद शिमला में भी कांग्रेस बनाएगी बोर्ड”

Summer express/शिमला, संजू -:मशोबरा पंचायत समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्विरोध चुने जाने के बाद गुरुवार को पंचायत समिति का प्रतिनिधिमंडल सचिवालय में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिला। इस दौरान मंत्री ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी और दावा किया कि मशोबरा में कांग्रेस की एकजुटता ने विपक्ष की रणनीति को विफल...

कैलाश फेडरेशन को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर बोले— जनहित और पारदर्शिता होगी पहली प्राथमिकता

शिमला, संजू -:कैलाश डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग एंड कंज्यूमर फेडरेशन (कैलाश फेडरेशन) के नवनियुक्त अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर ने गुरुवार को शिमला स्थित कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न बोर्ड-निगमों के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने उनका स्वागत किया।...

मंडी से भाजपा का हुंकार,जयराम बोले- विधानसभा चुनाव में दिखेगा स्थानीय चुनावों का असर

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के बाद भाजपा ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जीत का जश्न मनाया।इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि पंचायत और...

भाजपा विधायक के काफिले की स्कॉर्ट गाड़ी से टकराया ट्रक, विधायक ने जताई साजिश की आशंका

Summer express, महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में चरखारी से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत देर रात एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। हालांकि उनके काफिले में शामिल पुलिस स्कॉर्ट वाहन तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोग घायल हो गए। विधायक ने घटना को संदिग्ध बताते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.