Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में यूरिया घोटाले की जांच एसआईटी के हवाले

खन्ना/लुधियाना। पंजाब के चर्चित यूरिया घोटाले की जांच तेज हो गई है। खन्ना की एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इस टीम में एक एसपी, 3 डीएसपी और एक एसएचओ शामिल हैं। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।
यह कार्रवाई कृषि विकास अधिकारी की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के बाद शुरू हुई है। मामला पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन (वेरका) के भट्टियां (खन्ना) स्थित कैटल फीड प्लांट में इस्तेमाल किए गए यूरिया से संबंधित है। गत 17 जून को कृषि विभाग की टीम ने कैटल फीड प्लांट में छापेमारी की थी। जांच के दौरान वहां 1340 बैग यूरिया बरामद किया गया, जिसे तकनीकी ग्रेड यूरिया बताया गया था। संदेह होने पर विभाग ने तीन नमूने लेकर उन्हें खाद परीक्षण प्रयोगशाला भेजा। लैब रिपोर्ट में तीनों नमूनों में नीम ऑयल की मौजूदगी पाई गई। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यह तकनीकी ग्रेड यूरिया नहीं था, बल्कि किसानों को सरकार द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जाने वाला नीम कोटेड कृषि ग्रेड यूरिया था। एफआईआर के अनुसार, सब्सिडी वाले कृषि यूरिया को कथित तौर पर तकनीकी ग्रेड यूरिया के बैग में भरकर कैटल फीड प्लांट को सप्लाई किया गया। शिकायत में आरोप है कि इस तरीके से सरकारी सब्सिडी का दुरुपयोग कर निजी आर्थिक लाभ लिया गया और सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.