Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीरबल की खिचड़ी के लिए हिमाचल दर्शन फोटो गैलेरी व म्यूजियम पहुंचे  माया नगरी के सितारे

Summer express/मंडी, धर्मवीर- हिमाचल के मंडी जिला में हाईवे निमार्ण के चलते एक नहीं बल्कि दो-दो बार उजड़ चुकी हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी व म्यूजियम को निहारने के लिए शनिवार को माया नगरी मुंबई के फिल्मी सितारों पहुंचे। इस दौरान एक अभिनेता ने गैलरी को अकबर बीरबल की मशहूर कहानियों से जोड़ते हुए बीरबल की खिचड़ी संबोधित करते हुए हिमाचल दर्शन संस्थापक बीरबल शर्मा की नायाब कलाकारी बताया।

 दरअसल, मंडी जिला में इन दिनों डोयरेक्टर पवन द्वारा देवभूमि फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस फिल्म फेस्टिवल में फिल्म अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव, राजेश जैस, संजय मिश्रा, हेमंत पांडे सहित फिल्म जगत से जुड़े अन्य कलाकार भी पहुंचे हुए हैं। फेस्टिवल के दूसरे दिन आदित्य श्रीवास्तव, राजेश जैस, हेमंत पांडे सहित अन्य फिल्मी सितारे बैहना स्थित हिमाचल देर्शन गैलरी पहुंचे और गैलेरी का भ्रमण कर पारंपरिक हिमाचली संस्कृति से रूबरू हुए। कलाकारों ने गैलरी की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थान प्रदेश की सांस्कृतिक कला और विरासत को जानने और समझने का बेहतरीन माध्यम है। कलाकारों ने कहा कि हिमाचल दर्शन गैलरी वास्तव में ऐसा मंच है, जहां एक ही स्थान पर पूरे हिमाचल की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का दर्शन हो जाता है। यहां आकर उन्हें अंदर से गौरवान्वित महसूस हो रहा है कि, एक ही छत के नीचे उन्हें आज पूरे हिमाचल को जानने का मौका मिल पाया है। इस मौके पर कलाकारों ने हिमाचल दर्शन गैलरी की सोच के लिए संस्थापक बीरबल शर्मा को भी बधाई दी।

 वहीं इस मौके पर संस्थापक बीरबल शर्मा ने कहा कि दो बाद उजड़ने के बाद हिमाचल दर्शन गैलरी को पुन स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। उन्हें खुशी है कि आज फिमी सितारों ने यहां शिरकत कर हिमाचल की पारंपरिक संस्कृति को जानने का प्रयास किया है। इस मौके पर संस्थापक बीरबल शर्मा ने देश व प्रदेश की सरकारों से इस कला और संस्कृति को सहेजने के लिए आगे आने का भी आह्वान किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पूर्व विधायक के बेटे के कांग्रेस में आने से मुक्तसर में टिकट की दौड़ हुई तेज

समर न्यूज। मुक्तसर पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में नए नेताओं को शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुक्तसर के पूर्व विधायक और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रहे स्वर्गीय सुखदर्शन सिंह मराड़ के बड़े बेटे राजबलविंदर सिंह मराड़ कांग्रेस में शामिल हो...

परगट अपने पुराने कार्यकाल का हिसाब दें : हरपाल चीमा

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आप के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह के पुराने राजनीतिक कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए उनसे जवाब...

पंजाब कांग्रेस में अनुशासन पर होगी सख्ती परगट सिंह के समर्थन में उतरे वेणुगोपाल

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में एकजुटता और अनुशासन को प्राथमिकता देने के संकेत दिए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह का समर्थन करते हुए पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि...

चुनाव ड्यूटी से हटेंगे गृह जिले में तैनात अफसर

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों की तैनाती और तबादलों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव प्रक्रिया से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़े उन अधिकारियों को संबंधित जिले से हटाना होगा, जो अपने गृह जिले में तैनात हैं या...

विधानसभा में पानी पर पांच प्रस्ताव पेश, यमुना के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की मांग

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन मंगलवार को नदी जल अधिकारों और राज्य के हितों से जुड़े आठ प्रस्ताव सर्वसमति से पेश किए गए। इनमें पांच प्रस्ताव पानी से जुड़े थे। यमुना के पानी में पंजाब की हिस्सेदारी का दावा, पाकिस्तान की ओर जा रहे पानी के इस्तेमाल के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.