Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फोरलेन के गलत निर्माण को लेकर पंचायत पास करेगी प्रस्ताव, कोर्ट में दायर की जाएगी जनहित याचिका

Summer express/मंडी/धर्मवीर -: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर ग्राम पंचायत जागर के सांबल गांव में पिछले कल सड़क दुर्घटना में हुई जीवन लाल की मृत्यु के बाद स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। आज ग्रामीणों ने उसी घटनास्थल पर एकत्रित होकर एनएचएआई, केएमसी कंपनी, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। स्योग जागर के बीडीसी सदस्य सौरव गुलेरिया ने कहा कि यहां पर फोरलेन का निर्माण ही गलत ढंग से किया गया है जिस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुल के बाद दो तीखे मोड़ बना दिए गए हैं जबकि यहां सीधी सड़क बनाई जा सकती थी। यदि ऐसा होता तो यहां हादसे नहीं होते।

ग्राम पंचायत जागर की प्रधान फुला देवी और स्थानीय निवासी हुक्कम चंद ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे गलत ढंग से खड़ी वाल्वो बसें भी हादसे का कारण हैं। यहां रोजाना दर्जनों बसें बेतरतीब ढंग से खड़ी रहती हैं जिससे हादसे होते हैं। इस हादसे में बस को भी टक्कर लगी है। पंडोह पुलिस को इस बारे में सूचित करने के बाद भी वाल्वो बस वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस वाल्वो बस वाले को बचाने का प्रयास करती हुई नजर आई। इन्होंने मांग उठाई है कि बस वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।ग्राम पंचायत जागर के उप प्रधान जगदीश शर्मा ने कहा कि गलत ढंग से किए गए फोरलेन निर्माण और बेतरतीब ढंग से खड़ी की जा रही बसों के खिलाफ पंचायत में जल्द ही एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा ताकि समय रहते इस पर कार्रवाई करवाई जा सके और भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लगाई जा सके।

सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी एवं समाजसेवी बीआर कौंडल ने भी ग्रामीणों के साथ घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि पंचायत के प्रस्ताव पर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की जाएगी जिसमें फोरलेन के गलत निर्माण के साथ ही सड़क किनारे खड़ी की जा रही बसों के ठहराव पर रोक लगाने की मांग उठाई जाएगी। नियमों के तहत इस तरह से बसों को हर कहीं खड़ा नहीं किया जा सकता। बता दें कि पिछले कल सांबल गांव में सड़क पार कर रहे स्थानीय निवासी जीवन लाल को टैंकर ने कुचल डाला था। इस हादसे के पिछे जहां तेज रफ्तार एक वजह थी वहीं यहां पर बेतरतीब ढंग से खड़ी की जा रही वाल्वो बसें और गलत ढंग से हुए फोरलेन निर्माण सहित अन्य खामियां भी प्रमुख कारण थे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.