Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचटेट लेवल-2 परीक्षा के लिए अंबाला में कड़े इंतजाम, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा

Summer express/अंबाला-: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-2 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल रहित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाओं के साथ परीक्षा आयोजित की। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जबकि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त हरियाणा रोडवेज बसों का संचालन भी किया गया। परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी गई, जिससे पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर प्रशासन की पैनी नजर बनी रही।

जिले के प्रमुख परीक्षा केंद्रों में शामिल अंबाला छावनी स्थित फारुख खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए।सुबह से ही पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई थी।परीक्षा केंद्रों के दोनों ओर लगभग 200 मीटर तक बैरिकेडिंग की गई ताकि अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही रोकी जा सके। केंद्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।वहीं, परीक्षा भवन की छतों पर भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही, जिससे किसी भी प्रकार की नकल या अव्यवस्था की संभावना समाप्त हो सके।सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे सब इंस्पेक्टर इंचार्ज शमशेर सिंह ढुल ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और नकल रहित संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षार्थी की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।फारुख खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल के.पी. सिंह ने बताया कि एचटेट लेवल-2 की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई। सुबह के सत्र के बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक दूसरा सत्र हुआ।दोनों परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग और बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षार्थियों के बैठने, पेयजल, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया। उन्होंने अभ्यर्थियों से शांतिपूर्वक और पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धार्मिक स्थल पीर निगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, 40 से अधिक घायल

Summer express/ऊना/ राकेश -:धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेककर वापस लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर वाला मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, सीएम आवास घेराव के लिए निकले, बैरिकेडिंग तोड़ी

summer express, पटना। भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्र संगठनों और बिहार सरकार के बीच बातचीत के बावजूद प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र एक बार फिर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।...

पंजाब से जुड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, चंडीगढ़ में आईईडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

summer express, तरनतारन। पंजाब से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से तीन युवकों को आईईडी और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थान की रेकी कर वहां धमाका करने की तैयारी...

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 27 अगस्त दोपहर से शुरू होगी सुविधा

summer express ,अंकुर कपूर अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी बिना किराया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.