Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रादौर में ज्वैलर्स से गन प्वाइंट पर लूट, नकाबपोश बदमाश नकदी से भरा बैग लेकर फरार

Summer express/रादौर, परवेज खान -:रादौर के मुख्य बाजार में रविवार देर शाम एक ज्वैलर्स कारोबारी के साथ गन प्वाइंट पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। तीन नकाबपोश बदमाशों ने श्री शाकुंभरी ज्वैलर्स के संचालक अमित गुप्ता पर हमला कर उनसे लाखों रुपये की नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्तौल के बट से उनके सिर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के अनुसार, अमित गुप्ता रोज की तरह दुकान बंद कर मुख्य गेट के बाहर खड़े थे, जबकि उनका कारीगर दूसरे शटर पर ताला लगा रहा था। इसी दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाश अचानक उनके पास पहुंचे। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर अमित गुप्ता को अपने कब्जे में ले लिया और उनसे हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने दुकान की चाबियां और करीब तीन से चार लाख रुपये की नकदी से भरा बैग छीन लिया।जब अमित गुप्ता ने बदमाशों का विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्तौल के बट से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और घायल अमित गुप्ता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।इस पूरी वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनके फरार होने के रास्ते की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 27 अगस्त दोपहर से शुरू होगी सुविधा

summer express ,अंकुर कपूर अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी बिना किराया...

अंबाला में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Summer express,अंकुर कपूर,अंबाला। पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और बाद में...

झज्जर में कांग्रेस की संवाद बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन

summer express , झज्जर। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने मंगलवार को झज्जर पहुंचकर प्रीति गार्डन में आयोजित पार्टी की संवाद बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को...

अंबाला में बेसहारा पशुओं का आतंक, घर से निकलते ही बुजुर्ग महिला को गाय ने मारी टक्कर

Summer express, अंबाला। शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बब्याल के रविदास मोहल्ले में घर से बाहर निकलते ही एक बुजुर्ग महिला बेसहारा गाय की चपेट में आ गई। गाय के सींग से टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गईं और उनके घुटने में गंभीर चोट आई।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.