Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में प्लंबिंग सामान चोरी का पर्दाफाश,तीन महिलाएं और ऑटो चालक गिरफ्तार

अम्बाला -: अंबाला कैंट में एक निजी कंपनी से लगातार हो रही प्लंबिंग सामान की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन महिलाओं और एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की सतर्कता और सेना के जवानों की मदद से पकड़ लिया गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, निजी कंपनी में कार्यरत प्रोजेक्ट मैनेजर योगेश शर्मा को काफी समय से कंपनी के प्लंबिंग सामान की चोरी होने का संदेह था। इसी दौरान उन्होंने तीन महिलाओं को कंपनी परिसर से सामान चोरी करते हुए देख लिया। जब उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो महिलाएं मौके से भाग निकलीं। योगेश शर्मा ने उनका पीछा किया और अंबाला छावनी एयर फोर्स स्टेशन रोड पर सेना के जवानों की सहायता से उन्हें रोक लिया।जांच के दौरान जिस ऑटो में महिलाएं सवार थीं, उसमें बड़ी मात्रा में चोरी किया गया प्लंबिंग का सामान बरामद हुआ। इसके बाद तीनों महिलाओं और ऑटो चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान शर्मिला, गेजो, बाला और ऑटो चालक राजेश, निवासी बब्याल, के रूप में हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं। मामले की जांच जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जगत नेगी का जयराम ठाकुर पर पलटवार कैमरे की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन राष्ट्रगान को लेकर उठा विवाद और गहरा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से वीडियो क्लिप के आधार पर सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा...

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

28 अगस्त को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

Summer express/धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है। उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा। हालांकि, अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री...

हमीरपुर में लंपी स्किन डिजीज के 40 मामले, पशुपालन विभाग ने तेज किया टीकाकरण अभियान

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद -:हमीरपुर जिले में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने बचाव और रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक करीब 40 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, बड़सर क्षेत्र में एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.