Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किन्नौर कांग्रेस में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर बवाल, युवा कांग्रेस ने ‘पैराशूट नेता’ बताए जाने पर जताया विरोध

Summer express/शिमला, संजू-: किन्नौर जिला कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी संगठन के भीतर असंतोष खुलकर सामने आया है। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर नियुक्ति पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे कार्यकर्ताओं की भावनाओं के विपरीत बताया।युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का आरोप है कि नव नियुक्त जिला अध्यक्ष एक “पैराशूट नेता” हैं, जिन्होंने पूर्व में कभी भी विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया।

उनका कहना है कि ऐसे व्यक्ति को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उन कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है, जिन्होंने वर्षों तक पार्टी के लिए निष्ठापूर्वक कार्य किया है।प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष तंज़ीन शरब, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश तथा महासचिव सुमित नेगी ने कहा कि संगठन में पदों पर नियुक्ति करते समय समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व को जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए।पदाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “किन्नौर में पैराशूट नेता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व से नियुक्ति पर पुनर्विचार करने और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करने की मांग की।युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी आपत्तियों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो संगठन के भीतर असंतोष और बढ़ सकता है। फिलहाल इस मामले में जिला कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष या प्रदेश कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ताजपुर जेल की सलाखों के बीच बंधा राखी का पवित्र धागा भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा प्यार, नम हुईं आंखें

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूजरक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के उस पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें दूरियां चाहे कितनी भी हों, लेकिन प्यार और अपनापन कभी कम नहीं होता। रक्षाबंधन के अवसर पर लुधियाना की ताजपुर जेल में भी इस रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर...

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेड़ों को बांधी राखी

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश देते हुए दो विशेष पहल की गईं। कॉलेज की छात्राओं ने सेक्टर-1 पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को कॉलेज परिसर में राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त...

रेखा गुप्ता को बच्चों ने बांधी राखी बाकी नेताओं ने भी मनाया रक्षाबंधन

एजेंसी। नई दिल्ली रक्षाबंधन के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में नेताओं ने भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के प्रतीक इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखियां बांधीं और मिठाई खिलाई।रेखा गुप्ता...

रोपड़ के एसएसपी मनिंदर सिंह देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल

समर न्यूज । रोपड़ रोपड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस. मनिंदर सिंह, आईपीएस को फेम इंडिया एशिया पोस्ट की ओर से जारी राष्ट्रीय सूची में भारत के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल किया गया है। उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण, प्रभावी नेतृत्व और जन-केंद्रित पुलिसिंग में उनके प्रदर्शन के लिए इस...

वार्ड-31 में सड़कों से लेकर स्कूल तक काम करवाए, नशे और अपराध पर भी उठाई आवाज : लखबीर सिंह बिल्लू

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ अभियान के तहत वार्ड नंबर-31 से भाजपा पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक और पंचायती गतिविधियों से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.