Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को मोदी सरकार ने किया साकार : केवल सिंह ढिल्लों

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़ | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, अखंड भारत और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित रहा। चंडीगढ़ में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने “एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलेंगे” का नारा देकर देश की एकता को मजबूत करने का ऐतिहासिक कार्य किया था।

मीडिया से बातचीत में केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 का खुलकर विरोध किया था और इसी विचारधारा के लिए उन्होंने अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के अधूरे सपने को पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आज भी डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और सिद्धांतों पर चल रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि देशहित सर्वोपरि होना चाहिए और युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस दौरान पत्रकारों ने दिलजीत दोसांझ अभिनीत और जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सत्यलुज’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने को लेकर सवाल किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि वह इस पूरे मामले को केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रियों के समक्ष उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से क्यों हटाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानियों को सामने लाने का समर्थन किया जाना चाहिए। केवल सिंह ढिल्लों ने भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से समीक्षा की जाएगी और उचित स्तर पर इसे उठाया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.