Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 176 अंक चढ़ा

Summer express, मुंबई। घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को सकारात्मक शुरुआत की। विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों के युद्ध-पूर्व स्तर के करीब लौटने से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ, जिसके चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 176 अंक की तेजी के साथ 78,461.16 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 34.10 अंक चढ़कर 24,464.45 अंक पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में टाइटन, इन्फोसिस, इटर्नल, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। दूसरी ओर ट्रेंट का शेयर करीब 9.8 प्रतिशत टूट गया। इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटीसी और टाटा स्टील के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।

वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई शेयर बाजारों में मिश्रित रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी करीब सात प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी लाल निशान में रहे। हालांकि अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे, जिसका सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.64 प्रतिशत बढ़कर 72.45 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया। इसके बावजूद कच्चे तेल की कीमतें अब भी ऐसे स्तर पर बनी हुई हैं, जिन्हें भारतीय अर्थव्यवस्था और बाजार के लिए अनुकूल माना जा रहा है।

शेयर बाजार के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को भी शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने भारतीय बाजार में 243.03 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की। इससे पहले सोमवार को भी घरेलू बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली थी, जब बीएसई सेंसेक्स 521.16 अंक और एनएसई निफ्टी 159.50 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किए बिजली महादेव के दर्शन, सड़क सुधार को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से प्रदेश में करीब 1700 किलोमीटर सड़कों का विस्तार किया जाएगा। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण...

अंबाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 55 वाहन इंपाउंड

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस चौकी नंबर-4 के क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 55 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इनमें तीन वाहन ऐसे भी मिले, जिनके चोरी...

धान का सीजन खत्म होते ही गेहूं, फूलों और सब्जियों के बीजों की मांग बढ़ी

Summer express, बलिंदर कुमार , कैथल। धान का सीजन समाप्त होते ही जिले में गेहूं के साथ-साथ फूलों और सब्जियों के बीजों की खरीदारी में तेजी आने लगी है। बाजार में विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों के बीज उचित दाम पर उपलब्ध हैं। यह जानकारी कैथल फर्टिलाइजर सीड्स एंड पेस्टिसाइड संगठन के जिला प्रधान विकास...

लाल मक्की की खेती से नई पहचान बना रहे करोट के किसान श्यामलाल ठाकुर, बीज की मांग बढ़ने से जगी उम्मीद

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:जिला बिलासपुर के करोट गांव के किसान श्यामलाल ठाकुर पारंपरिक खेती के साथ नई फसलों को अपनाकर किसानों के लिए एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। पिछले तीन-चार वर्षों से लाल मक्की की खेती कर रहे श्यामलाल को इस फसल से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अच्छी पैदावार के साथ-साथ अब...

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 20 नवंबर से धर्मशाला में फिजिकल टेस्ट,23 हजार से अधिक अभ्यर्थी लेंगे भाग 

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत जिला कांगड़ा में शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीईटी और पीएसटी) 20 नवंबर से शुरू होंगे। धर्मशाला स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में 1 दिसंबर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 23,145 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इनमें 17,477 पुरुष और 5,668 महिला अभ्यर्थी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.