Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला शहर में जल निकासी का कोई मास्टर प्लान नहीं, करोड़ों खर्च के बाद भी धरातल पर स्थिति नाजुक: चौधरी निर्मल सिंह

Summer express, अंकुर कपूर,अंबाला | अंबाला शहर के विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने आज एक प्रेस बयान जारी कर स्थानीय प्रशासन और सरकार की जल निकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अंबाला शहर में पानी की निकासी के लिए आज तक कोई ठोस मास्टर प्लान तैयार नहीं किया गया। यही कारण है कि थोड़ी सी बरसात होते ही पूरा अंबाला शहर डूब जाता है और स्थानीय जनता को भारी आर्थिक नुकसान सहना पड़ता है।

दिखावे के निर्माण पर खर्च हुए करोड़ों रुपये

विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि शहर में दिखाने के लिए बहुत सी नालियों और नालों का निर्माण तो किया गया, लेकिन बिना किसी मास्टर प्लान के किए गए इस काम के कारण करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद धरातल पर स्थिति बेहद नाजुक है। मानसून की हल्की बारिश में भी पूरा शहर जलमग्न (पानी-पानी) हो जाता है।

आउटर नालों के निरीक्षण में खुली पोल

चौधरी निर्मल सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले शहर के बाहरी (आउटर) नालों का विस्तृत दौरा किया था। इस दौरान एक बेहद चौंकाने वाली तकनीकी खामी सामने आई: शहर के नालों से 3-4 फीट ऊंचे हैं आउटर नाले: निरीक्षण में देखा गया कि बाहर के नालों की ऊंचाई शहर के अंदरूनी नालों के मुकाबले लगभग 3 से 4 फीट ऊंची है। सिल्ट (गाद) निकालना नामुमकिन: नालों की बनावट ऐसी है कि उनमें से सिल्ट निकालना बेहद मुश्किल है।

अंदर पानी का जमाव, बाहर सूखा: अभी हाल में किये दौरे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि शहर के अंदरूनी नालों में तो पानी लबालब खड़ा है, लेकिन जहां इस पानी शहर से आउटसोर्स (बाहर) होना है, वहां एक बूंद पानी नहीं है। इसका सीधा मतलब है कि शहर के बाहर के नाले ऊंचे हैं और शहर के अंदर के नीचे, जिससे पानी शहर के भीतर ही घूमता रहता है और पानी ओवरफ्लो होने के बाद ही बाहर निकल पाता है।
चौधरी निर्मल सिंह का सुझाव: “अगर इन बाहरी नालों को शहर के वॉटर लेवल से 3 से 4 फीट नीचे करके दोबारा निर्मित किया जाए, तो अंबाला शहर कभी नहीं डूबेगा। यदि समय रहते आउटर नालों की गाद निकाल ली जाती, तो आज शहरवासियों को इस जलभराव से न जूझना पड़ता।”

विधानसभा सत्र में उठाएंगे मांग, खुद तैयार करेंगे मास्टर प्लान

विधायक ने घोषणा की कि वे जल्द ही अपने तकनीकी साथियों और विशेषज्ञों के साथ मिलकर अंबाला शहर की जल निकासी का एक सटीक मास्टर प्लान तैयार करेंगे।

इसके साथ ही, आगामी विधानसभा सत्र में वे अंबाला शहर को इस समस्या से स्थाई मुक्ति दिलाने के लिए निम्नलिखित मांगों को पुरजोर तरीके से उठाएंगे:

पक्के ड्रेनेज का निर्माण: अंबाला शहर से बाहर जा रही ड्रेनेज (निकासी व्यवस्था) को पूरी तरह से पक्का किया जाए। 15 फुट चौड़ी पगडंडी (सड़क): ड्रेनेज के साथ-साथ एक 15 फुट चौड़ी पगडंडी बनाई जाए, ताकि भविष्य में नालों की सफाई आउटर से शुरू होकर शहर के बीचो-बीच तक मशीनों द्वारा आसानी से की जा सके। उन्होंने अंत में कहा कि वर्षों से बाढ़ और जलभराव का दंश झेल रहे अंबाला शहर को डूबने से बचाना और लोगों के आर्थिक व माली नुकसान को रोकना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.