Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राव नरेंद्र सिंह का युवाओं से संवाद, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Summer express, पलवल,सुंदर कुंडू। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने  पलवल के गांव टीकरी ब्राह्मण स्थित केसीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ युवा जनसंवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मौजूदा शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना, गिरीश भारद्वाज समेत कई कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि युवा जनसंवाद के दौरान छात्रों ने शिक्षा प्रणाली से जुड़ी अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। उन्होंने कहा कि आज लाखों छात्र नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वर्षों की मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी उम्मीदों पर पानी फेर देती हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसी घटनाओं के कारण कई छात्र मानसिक तनाव का शिकार हुए और कुछ ने आत्महत्या जैसा कदम भी उठाया।

उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ किसी राजनीतिक उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसका मकसद युवाओं का मार्गदर्शन करना और उन्हें सही दिशा दिखाना है। उन्होंने कहा कि यह पहल कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस सोच का हिस्सा है, जिसमें देश के युवाओं को जागरूक और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है।

राव नरेंद्र सिंह ने शिक्षा बजट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश का वार्षिक शिक्षा बजट करीब 1.4 लाख करोड़ रुपये है, जबकि केवल नीट परीक्षा की तैयारी और उससे जुड़ी प्रक्रिया पर छात्रों का खर्च लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर प्राथमिकता से काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश के प्रतिभाशाली युवाओं को डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए निष्पक्ष और भरोसेमंद शिक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को अपने भविष्य और देश के प्रति जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि एचटेट परीक्षा के आयोजन में भी सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो गया है, जिससे मेहनती छात्रों का भविष्य लगातार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने और छात्रों के हितों की रक्षा करने की मांग की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.