Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमरनाथ में बाबा बर्फानी हुए आलोप

िहम शिवलिंग के दर्शनों के लिए लाखों श्रद्धालु कर रहे यात्रा

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा 2026 के शुरुआती चरण में ही पवित्र गुफा में बनने वाला प्राकृतिक हिम शिवलिंग पूरी तरह पिघल जाने की खबर से श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है।
3 जुलाई से शुरू हुई 57 दिवसीय यात्रा को अभी पांच दिन ही हुए हैं, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का दर्शन करना अभी बाकी है। सोशल मीडिया पर सामने आई ताजा तस्वीरों में हिम शिवलिंग के लगभग पूरी तरह समाप्त होने का दावा किया जा रहा है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष कश्मीर घाटी में सामान्य से अधिक तापमान, कम बर्फबारी और लगातार बदलते मौसम का असर प्राकृतिक हिम संरचना पर पड़ा है। अमरनाथ गुफा में बनने वाला शिवलिंग पूरी तरह प्राकृतिक प्रक्रिया से तैयार होता है और इसका आकार मौसम के अनुसार घटता-बढ़ता रहता है। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान बढ़ने पर इसके तेजी से पिघलने की संभावना रहती है।
श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने अभी तक यात्रा में किसी बदलाव की घोषणा नहीं की है। प्रशासन के अनुसार यात्रा पहले की तरह दोनों मार्गों बालटाल और पहलगाम से जारी है तथा सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सामान्य हैं। श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है।
28 अगस्त तक चलेगी यात्रा
यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी। शुरुआती दिनों में ही हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं, जबकि पंजीकरण के आधार पर आने वाले दिनों में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में कई श्रद्धालुओं को आशंका है कि उन्हें प्राकृतिक हिम शिवलिंग के दर्शन नहीं हो सकेंगे। हालांकि धार्मिक जानकारों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा का महत्व केवल हिम शिवलिंग के आकार से नहीं, बल्कि भगवान शिव के पवित्र धाम के दर्शन और आस्था से जुड़ा है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.