Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीआरओ फंड गड़बड़ी में सीबीआई की देश भर में छापे

नई दिल्ली। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 26 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है।
एजेंसी ने इस मामले में चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। जांच के दायरे में लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर और इंजीनियर रैंक के अधिकारियों सहित कुल 10 अधिकारियों के अलावा कुछ निजी व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। सीबीआई के अनुसार मामला लद्दाख में बीआरओ के प्रोजेक्ट विजयक और प्रोजेक्ट योजक से जुड़ा है। आरोप है कि यहां कैजुअल मजदूरों की तैनाती और भुगतान में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं। कई मामलों में फर्जी मजदूरों के नाम पर सरकारी धन का भुगतान किया गया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा। यह कार्रवाई रक्षा मंत्रालय की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर की गई है।
शिकायतें बीआरओ के तकनीकी बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स द्वारा की गई आंतरिक जांच के बाद सामने आई थीं। प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने पर मामला सीबीआई को सौंपा गया, जिसके बाद एजेंसी ने चार आपराधिक मामले दर्ज कर जांच शुरू की। छापेमारी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में की गई।
तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए गए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब की चीनी मिल में मशीन की चपेट में आने से बिहार के प्रवासी मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Summer express, सहरसा। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दूसरे राज्य में मजदूरी करने गए बिहार के एक प्रवासी श्रमिक की पंजाब में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। सहरसा जिले के बटराहा वार्ड नंबर 35 निवासी 36 वर्षीय बिपिन कुमार यादव गुरदासपुर स्थित चीनी मिल में काम करते समय मशीन की चपेट में आ...

पलामू में गहने लूटकर महिला की हत्या का आरोप, मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

Summer express, मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले में 30 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने महिला का अपहरण कर उसके गहने लूटे और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की...

सोलन के कई क्षेत्रों में 27अक्तूबर को बिजली कटौती, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी आपूर्ति

सोलन-:  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 27 अक्तूबर, 2026 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि निर्धारित दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी...

करनाल में दो युवकों पर चाकू से हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर शहर में घुमाया

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल।करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में दो युवकों पर चाकू और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 24 अक्टूबर की रात हुई इस वारदात के बाद सिटी थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने...

राखीगढ़ी में मिला 7,000 साल पुराना मिट्टी का झुनझुना, बिना जोड़ की बनावट बनी रहस्य

Summer express, राखीगढ़ी। हरियाणा के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में खुदाई के दौरान मिले पुरातात्विक अवशेष लंबे समय से देश-विदेश के शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण और अध्ययन का विषय रहे हैं। इन दिनों आयोजित महोत्सव में प्रदर्शनी में रखा करीब 7,000 साल पुराना मिट्टी का गोलाकार झुनझुना लोगों का ध्यान खींच रहा है। सामान्य गेंद जैसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.