Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

निगम कमिश्नर ने शहर के विभिन्न इलाकों का किया औचक निरीक्षण, लोगों से लिया फीडबैक

लक्की मेहता | लुधियाना
नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सेवाओं में और सुधार लाने के निर्देश दिए।
निगम कमिश्नर ने आरके रोड, शेरपुर गांव, जमालपुर कॉलोनी, मेट्रो रोड, चीमा चौक समेत कई इलाकों का दौरा किया। उन्होंने अंदरूनी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से सफाई व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर स्थिति जानने और सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए नियमित रूप से ऐसे निरीक्षण किए जाएंगे।
ओजस्वी अलंकार ने कहा कि ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जोनल कमिश्नरों और स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों को भी रोजाना फील्ड में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही न हो। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि खुले स्थानों और खाली प्लॉटों में कूड़ा न फेंके तथा शहर को स्वच्छ रखने में नगर निगम का सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और यदि कहीं लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.