Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पशुपालन मंत्री गुरमीत खुड्डियां ने लुधियाना में दिखाई हरी झंडी, टीकाकरण व्यवस्था होगी और मजबूत

अशवनी पाहवा | लुधियाना
पंजाब सरकार ने पशुधन की स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को एक और अहम कदम उठाया। पंजाब वेटरनरी वैक्सीन इंस्टीट्यूट (पीवीवीआई), लुधियाना में पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने ड्यूल मोड रेफ्रिजरेटेड कोल्ड वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन राज्यभर में पशुओं के लिए तैयार की जाने वाली वैक्सीन और अन्य जैविक उत्पादों की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।
मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि पंजाब सरकार पशुपालकों के हितों की रक्षा और पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि नई कोल्ड वैन परिवहन के दौरान वैक्सीन की कोल्ड चेन को लगातार बनाए रखेगी, जिससे उनकी गुणवत्ता और प्रभावशीलता प्रभावित नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि वैन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह सफर के दौरान 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान बनाए रख सके। इसके जरिए पीवीवीआई, लुधियाना से राज्य के विभिन्न जिलों में वैक्सीन समय पर और सुरक्षित पहुंचाई जाएगी।
खुड्डियां ने कहा कि मुंह-खुर रोग, गलघोटू, ब्रूसेलोसिस, क्लासिकल स्वाइन फीवर, पीपीआर और लंपी स्किन जैसी संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी टीकाकरण बेहद जरूरी है। यह आधुनिक कोल्ड वैन पूरे प्रदेश में वैक्सीन की सुरक्षित सप्लाई सुनिश्चित कर
पशु स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाएगी।
पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. परमदीप सिंह वालिया ने कहा कि नई कोल्ड वैन के शामिल होने से प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों तक भी उच्च गुणवत्ता वाली वैक्सीन सुरक्षित तरीके से पहुंच सकेगी। इससे विभाग के टीकाकरण अभियान अधिक प्रभावी होंगे, पशुधन की सेहत में सुधार होगा, डेयरी उत्पादन बढ़ेगा और पशुपालकों की आय में भी वृद्धि होगी।
कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक डॉ. हरवीन कौर ढालीवाल, डॉ. जगदीप सिंह खहिरा, डॉ. सुखविंदर सिंह, डॉ. दीपक जांगड़ा, डॉ. अनुपमा, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. प्रीतपाल सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.