Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीसी हिमांशु जैन ने दिखाई डॉक्यूमेंट्री वैन को हरी झंडी

अशवनी पाहवा/राजवीर बक्खी लुधियाना |श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार द्वारा वर्षभर चलाए जा रहे कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह वैन जिले के विभिन्न गांवों में जाकर श्री गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और दर्शन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन करेगी। इस दौरान एडीसी (ग्रामीण विकास) नरेंद्र सिंह ढालीवाल भी मौजूद रहे। डीसी हिमांशु जैन ने बताया कि लुधियाना जिले के लिए दो विशेष रूप से तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री वैन उपलब्ध कराई गई हैं। प्रत्येक वैन प्रतिदिन दो गांवों में पहुंचेगी और लोगों तक श्री गुरु रविदास जी के समानता, सामाजिक न्याय, भक्ति और भाईचारे के
संदेश को पहुंचाएगी। अभियान के पहले चरण में समराला और रायकोट उपमंडल के गांवों को कवर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वैन में एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिन पर करीब 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। इसमें श्री गुरु रविदास जी के जीवन, उनके उपदेशों और समाज सुधार के संदेश को सरल तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से युवा पीढ़ी को गुरु जी की शिक्षाओं से जोड़ना और भेदभाव रहित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।
डीसी ने कहा कि यह अभियान पंजाब सरकार द्वारा 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर चलाए जा रहे व्यापक कार्यक्रमों का हिस्सा है।
श्री गुरु रविदास जी ने जात-पात और सामाजिक भेदभाव से मुक्त समानता पर आधारित समाज की कल्पना की थी। उन्होंने लोगों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में डॉक्यूमेंट्री देखें और गुरु जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं, ताकि उनकी आध्यात्मिक और सामाजिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक पहुंच सके।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.