Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ में मंदिर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ बैग चोरी, आयकर विभाग का गोपनीय डाटा भी गायब

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में वाहन का शीशा तोड़कर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में दिल्ली-रोहतक रोड स्थित हनुमान मंदिर के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो-एन का शीशा तोड़कर बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। चोरी हुए बैग में नकदी, बैंक कार्ड, महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ आयकर विभाग का गोपनीय डाटा भी मौजूद था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-6 निवासी अजय छिल्लर ने बताया कि वह दिल्ली आयकर विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। सुबह करीब 11 बजे वह अपनी स्कॉर्पियो-एन (एचआर-01टी-4950) से दिल्ली-रोहतक रोड स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी स्टैनफोर्ड स्कूल के पास मेट्रो पिलर नंबर-856 के निकट सड़क किनारे खड़ी की और मंदिर चले गए।

करीब 20 मिनट बाद जब वह वापस लौटे तो देखा कि वाहन का एक शीशा टूटा हुआ था और अंदर रखा बैग गायब था। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

पीड़ित के अनुसार चोरी हुए बैग में लगभग चार हजार रुपये नकद, विभिन्न बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, तीन पेन ड्राइव, एक सैंडिस्क हार्ड डिस्क, पीएसए टोकन तथा परिवार की तस्वीरें रखी हुई थीं। सबसे गंभीर बात यह है कि हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव में आयकर विभाग से संबंधित गोपनीय कार्यालयी डाटा भी सुरक्षित था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी गई है। पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

गौरतलब है कि बहादुरगढ़ में हाल के दिनों में वाहनों के शीशे तोड़कर चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वाहन में नकदी, लैपटॉप, बैग या अन्य कीमती सामान खुला छोड़कर न जाएं, ताकि इस तरह की वारदातों से बचा जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.