Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

Summer express/शिमला-: भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित, व्यवस्थित और प्रोटोकॉल के अनुरूप संपन्न कराने के लिए आवश्यक प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना के अनुसार अपनी-अपनी जिम्मेदारियां तय समय में पूरी करने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए हेलीपैड पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, संचार व्यवस्था तथा सुरक्षित लैंडिंग और उड़ान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त चिकित्सा दल, एम्बुलेंस, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के साथ जीवन रक्षक दवाइयों और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।अग्निशमन विभाग को हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अग्निशमन वाहनों, उपकरणों तथा प्रशिक्षित कर्मचारियों की पर्याप्त तैनाती करने को कहा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति का तुरंत सामना किया जा सके।बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन, वीवीआईपी रूट प्लान, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के निरीक्षण और मरम्मत, संचार व्यवस्था, बिजली बैकअप, आपदा प्रबंधन तथा अन्य प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियों की भी समीक्षा की गई।उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाएं भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर पंवर, विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्वास्थ्य, नगर निगम एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

रेवाड़ी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव कापड़ीवास में 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान निकिता के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली थी। घटना का पता शाम उस समय चला,...

गुरुग्राम में मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों में झड़प, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक और युवतियां आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि, घटना किस दिन की है, इसकी...

रोहतक में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर, महिला गाड़ी के नीचे फंसी

Summer express, रोहतक I हरियाणा के रोहतक में अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वरना कार ने सैर के लिए जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी उछलकर सड़क किनारे जा गिरी, जबकि उसकी मां कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को...

करनाल में जमीन विवाद में घायल रिटायर्ड क्लर्क की मौत, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ा परिवार

Summer express, करनाल I हरियाणा के करनाल जिले के रिंडल गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में घायल बीएसएनएल के सेवानिवृत्त क्लर्क रामेश्वर (65) की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। रामेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस से शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार आरोपियों...

देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन पर FIR का इंतजार, जांच का हवाला दे रही शिमला पुलिस

शिमला, संजू -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सड़क जाम करने के मामले में शिमला पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन के बाद अब तक मामले में FIR दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पुलिस फिलहाल मामले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.