Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस ने भाजपा नेतृत्व की चुप्पी पर उठाए सवाल

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने वीरभद्र सिंह के राजनीतिक योगदान, जनसेवा और हिमाचल प्रदेश के विकास में निभाई गई उनकी भूमिका को याद करते हुए उन्हें प्रदेश की राजनीति का एक युगपुरुष बताया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने कहा कि छह बार मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का नेतृत्व करने वाले वीरभद्र सिंह ने केवल सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार ही नहीं किया, बल्कि आम लोगों के साथ आत्मीय संबंध भी बनाए। विनय कुमार ने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 के दौरान उन्हें वीरभद्र सिंह के साथ कार्य करने का अवसर मिला, जिससे उन्होंने जनसेवा और प्रशासन की कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह पूरे प्रदेश को समान दृष्टि से देखते थे और बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलकर प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

इस दौरान विनय कुमार ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना किए जाने के बाद भाजपा ने इस मुद्दे पर बैठक तो की, लेकिन देश के शीर्ष नेतृत्व की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। विनय कुमार ने यह भी कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए और जनता के सामने पूरे घटनाक्रम की सच्चाई रखी जानी चाहिए।

 लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने लगभग छह दशकों तक प्रदेश और देश की राजनीति में सक्रिय रहते हुए जनता की सेवा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 से लेकर 2021 तक विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश को नई पहचान दिलाने में अहम योगदान दिया। उनके कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और अन्य आधारभूत ढांचे के विकास को नई गति मिली। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनके लिए यह प्रेरणा का विषय है कि वे अपने पिता के आदर्शों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करें।

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और मानसून से प्रभावित सड़कों की स्थिति पर जानकारी देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि पिछले दिन बंद हुई 104 सड़कों में से 44 को बहाल कर दिया गया है, जबकि शेष सड़कों को खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त मशीनरी और कर्मचारियों की तैनाती की गई है ताकि यातायात जल्द से जल्द सामान्य हो सके। उन्होंने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार समीक्षा कर रहा है और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.