Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी-भराड़ी फोरलेन पर दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर घायल; पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी-भराड़ी चौक के समीप बुधवार सुबह एक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच सड़क हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले में घायल व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में उसका उपचार जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना के दौरान मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस भी जांच को आगे बढ़ा रही है।बताया जा रहा है कि वारदात पुलिस बूथ से करीब 20 मीटर की दूरी पर हुई। ऐसे में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आसपास के लोगों का कहना है कि व्यस्त फोरलेन पर इस तरह की घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित कर जांच तेज कर दी गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.