अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय को पुलिस ने 40 घंटे की रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की कथित फर्जी रसीद बुक बरामद की है। यह रसीद बुक देखने में असली जैसी है और उस पर तीर्थ क्षेत्र का लोगो भी अंकित है।
आरोपियों ने स्वीकार किया है कि पहले वे इन कथित फर्जी रसीदों का इस्तेमाल कर दानदाताओं से चंदा वसूलते थे। जब कोई श्रद्धालु दान देने की इच्छा जताता था, तो उसे यही रसीद दी जाती थी, ताकि किसी को संदेह न हो। हालांकि बाद में दान रसीद की ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद इस तरीके का इस्तेमाल बंद कर दिया गया।
जांच के सिलसिले में बुधवार को पुलिस तीनों आरोपियों को अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित जौरा क्षेत्र भी लेकर पहुंची।