Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘एप्लाइड फॉर’ पर दौड़ रहे नए वाहन, एजेंसियों पर कार्रवाई नहीं

राजवीर बक्शी | लुधियाना
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद शहर में नई गाड़ियों को बिना स्थायी पंजीकरण नंबर के सड़कों पर उतारा जा रहा है। ऑटोमोबाइल एजेंसियां खुलेआम ‘एप्लाइड फॉर’ या अस्थायी नंबर के सहारे वाहन ग्राहकों को सौंप रही हैं।
कई वाहन एक-एक महीने तक बिना स्थायी नंबर के सड़कों पर दौड़ते रहते हैं, लेकिन न क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और न ही ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई होती दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, नियमों के मुताबिक किसी भी नए वाहन को स्थायी पंजीकरण नंबर मिलने के बाद ही एजेंसी से बाहर निकाला जाना चाहिए। इसके बावजूद शहर में रोजाना बड़ी संख्या में वाहन बिना स्थायी नंबर के सड़कों पर उतर रहे हैं। आम लोगों का सवाल है कि जब दस्तावेज अधूरे होने पर ट्रैफिक पुलिस वाहन जब्त तक कर लेती है, तो बिना नंबर चल रहे नए
वाहनों और उन्हें सड़क पर उतारने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।
सूत्रों का कहना है कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और ट्रैफिक पुलिस के बीच समन्वय की कमी का फायदा एजेंसी संचालक उठा रहे हैं। इसी वजह से नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अपेक्षित सख्ती देखने को नहीं मिल रही।
पहले भी जारी हो चुके हैं नोटिस: लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कुछ महीने पहले क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने कई वाहन एजेंसियों को नोटिस जारी कर बिना स्थायी पंजीकरण नंबर के वाहन बाहर न निकालने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद अधिकांश एजेंसियों ने नियमों की अनदेखी जारी रखी और आज भी ‘एप्लाइड फॉर’ के नाम पर वाहन ग्राहकों को सौंपे जा रहे हैं।
स्टाफ की कमी से जूझ रहा कार्यालय: दूसरी ओर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) लंबे समय से कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। नई भर्ती नहीं होने के कारण सीमित स्टाफ पर अतिरिक्त कार्यभार है। कई कर्मचारी न्यायालय से जुड़े मामलों में व्यस्त रहते हैं, जिसके चलते कई कमरों पर ताले लगे रहते हैं। कई बार कार्यालय के बाहर यह सूचना भी लगी होती है कि संबंधित कर्मचारी न्यायालय के कार्य से बाहर हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है।
एक लाख की एक्सेसरी खरीदने वालों को तुरंत वाहन देने का आरोप: आजाद टैक्सी यूनियन के पंजाब प्रधान शरणजीत कलसी ने परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कुछ एजेंसियां करीब एक लाख रुपये तक की एक्सेसरी खरीदने वाले ग्राहकों को बिना किसी इंतजार के ‘एप्लाइड फॉर’ के आधार पर वाहन दे देती हैं, जबकि एक्सेसरी नहीं लेने वाले ग्राहकों को वेटिंग या वाहन उपलब्ध न होने का हवाला देकर टाल दिया जाता है।
इस मामले में उच्च अधिकारियों ने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय-(आरटीओ) लुधियाना को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कई दिन बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई।
कमर्शियल वाहनों पर सख्ती, एजेंसियों पर नरमी: क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) विभाग अब तक करीब 150 कमर्शियल वाहनों के चालान कर चुका है और समय-समय पर विशेष अभियान भी चलाए जाते हैं। हालांकि बिना नंबर वाहन सड़क पर उतारने वाली एजेंसियों की नियमित जांच और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नियमों की अनदेखी लगातार जारी है।
क्या बोले आरटीओ: आरटीओ मनकवल सिंह ने कहा, वाहन एजेंसियों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। यदि इसके बावजूद कोई एजेंसी बिना स्थायी पंजीकरण नंबर के वाहन बाहर निकालती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.