Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वाह रे ठेकेदार साहिब! ठेका पूरी सब्जी मंडी का, सफाई अधूरी…

लक्की मेहता | लुधियाना
बहादुर के रोड स्थित नई सब्जी मंडी में करीब 40 लाख रुपए की लागत से सफाई का ठेका होने के बावजूद मंडी में गंदगी और कूड़े के ढेर आढ़तियों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं।
आढ़तियों का आरोप है कि ठेका भागवंती देवी एंड संस के पास होने के बावजूद सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। मंडी के कई हिस्सों में कई-कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिससे बदबू फैल रही है और कारोबार प्रभावित हो रहा है।
आढ़तियों का कहना है कि ठेकेदार की मनमर्जी के चलते सफाई केवल मुख्य मार्गों तक सीमित रह गई है। मंडी के अंदरूनी हिस्सों, विशेषकर आलू-प्याज शेड के पीछे, कई दिनों तक कूड़ा जमा रहता है। उनका आरोप है कि मार्केट कमेटी के सुपरवाइजरों को लगातार व्हाट्सएप पर कूड़े के ढेरों की तस्वीरें भेजकर सफाई की मांग की जाती है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं होता। आढ़तियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा लगाए गए सफाई कर्मचारी केवल गेट नंबर-1 और गेट नंबर-2 के आसपास सफाई कर औपचारिकता पूरी कर देते हैं। इसके बाद कथित मिलीभगत से सफाई की रिपोर्ट तैयार कर भुगतान ले लिया जाता है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उनका कहना है कि कई स्थानों से कूड़ा उठाने के बजाय मंडी के अंदर ही अलग-अलग जगह डंप बना दिए गए हैं। इतना ही नहीं, खाली प्लॉटों में भी कूड़ा डलवाया जा रहा है।
पपीता मंडी के सरपरस्त अमित अवल ने बताया कि कूड़े की नियमित लिफ्टिंग नहीं होने से कई दिनों तक बदबू बनी रहती है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि पपीता मंडी के प्रवेश द्वार पर भी कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, कुछ खास आढ़तियों को फायदा पहुंचाने के लिए उनके फड़ों के सामने से नियमित रूप से कूड़ा साफ कराया जाता है, जबकि बाकी व्यापारियों को गंदगी के बीच काम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। फड़ी संचालक ओम प्रकाश, विजय यादव और तनवीर कुमार ने बताया कि पहले नियमित सफाई होती थी, लेकिन अब कई-कई दिनों तक न तो झाड़ू लगाई जाती है और न ही कूड़े का उठान होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी के अंदर ही कूड़े के ढेर बनाए जा रहे हैं, जिससे पूरे परिसर में बदबू और गंदगी फैल रही है।
सूत्रों का यह भी दावा है कि ठेकेदार ने कम रेट पर सफाई का काम किसी अन्य व्यक्ति को सबलेट कर दिया है, जिसका सीधा असर सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। हालांकि, इस संबंध में ठेकेदार का पक्ष सामने नहीं आ सका।

चेयरमैन बोले- दोबारा होगी कार्रवाई-
मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरजीत सिंह गिल ने कहा कि उन्होंने पहले भी सचिव हरिंदर सिंह गिल को संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। अब एक बार फिर ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा, ताकि मंडी की सफाई व्यवस्था में सुधार लाया जा सके।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.