Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर सतपाल रायजादा ने युवाओं और जेन-जी से सीखने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निराशा के दौर से गुजर रही कांग्रेस को दिल्ली में हुए जेन-जी आंदोलन से काफी कुछ सीखने की जरूरत है।
रायजादा ने बिना नाम लिए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो नेता भगवान हनुमान को अंतरिक्ष में जाने वाला पहला यात्री बताते हैं, उन्हें भी जेन-जी से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है और युवाओं को आधुनिक विज्ञान के साथ कदमताल करनी होगी।शिक्षा व्यवस्था को लेकर रायजादा ने कहा कि राजनेताओं को भी उदाहरण पेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके सहित सभी नेताओं को अपने बच्चों को उन्हीं विद्यालयों में पढ़ाना चाहिए, जिन स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था की वे सार्वजनिक रूप से बात करते हैं या जिनके मुद्दे उठाते हैं।