Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर NIA की बड़ी कार्रवाई, 10 राज्यों में 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

Summer express, नई दिल्ली| देश में कथित ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 10 राज्यों के 20 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच एजेंसी के अनुसार यह कार्रवाई ऐसे नेटवर्क के खिलाफ की गई, जिस पर प्रतिबंधित आतंकी संगठनों ISIS और अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) की विचारधारा का ऑनलाइन प्रचार-प्रसार कर युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित करने और भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप है।

NIA के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि संदिग्ध विदेशी हैंडलरों के संपर्क में रहकर डिजिटल माध्यमों से जिहादी प्रचार सामग्री साझा कर रहे थे। एजेंसी का दावा है कि इस नेटवर्क का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देना और भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने की साजिश को आगे बढ़ाना था।

यह मामला आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में मार्च 2026 में दर्ज हुआ था। स्थानीय पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी रहमतुल्ला शरीफ मोहम्मद के घर छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने के बाद जांच NIA को सौंपी गई थी।

जांच के तहत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान कई मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेनड्राइव और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। अब तक इस मामले में 11 लोगों और एक किशोर को हिरासत में लिया जा चुका है।

NIA ने बताया कि बुधवार को जिन ठिकानों पर छापेमारी हुई, उनकी पहचान पहले जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर की गई। एजेंसी का आरोप है कि संदिग्ध सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भड़काऊ एवं हिंसक सामग्री प्रसारित कर युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का प्रयास कर रहे थे।

गोरखपुर में पेंट कारोबारी के घर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में NIA ने यूपी एटीएस के साथ इलाहीबाग स्थित पेंट कारोबारी कमाल अहमद के घर छापेमारी की। जांच एजेंसियों को सूचना मिली थी कि वहां रहने वाला एक किशोर ऑनलाइन कट्टरपंथी गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है। तलाशी के दौरान चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, एक पेनड्राइव समेत कई डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए। एजेंसी ने परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की।

बुलंदशहर में मेडिकल स्टोर संचालक के घर जांच

बुलंदशहर में मेडिकल स्टोर संचालक खुशबुद्दीन उर्फ अल्लीमुद्दीन के घर भी NIA की टीम पहुंची। यहां उसके बड़े बेटे कादिर से करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई और उसका मोबाइल फोन जांच के लिए जब्त कर लिया गया। जांच एजेंसी को संदेह है कि उसने सोशल मीडिया पर कथित भारत विरोधी पोस्ट के साथ ऑनलाइन गतिविधियां की थीं।

जोधपुर में ISI से जुड़े संदिग्ध के घर छापा

राजस्थान के जोधपुर में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से कथित रूप से जुड़े संदिग्ध जीशान (19) के घर भी NIA ने छापेमारी की। अधिकारियों ने उसके बैंक खातों, मोबाइल फोन, वित्तीय लेन-देन और संपर्कों की जांच की। कार्रवाई के दौरान कुछ दस्तावेज जब्त किए गए, जबकि उसकी बुलेट मोटरसाइकिल भी जांच के दायरे में लेते हुए कब्जे में ली गई।

NIA ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जब्त किए गए डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.