Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए महिला टीम की घोषणा की

8 July, 2025

इस महीने के अंत में भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। सोफी एक्लेस्टोन और माइया बाउशियर को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

तीन वनडे मुकाबले क्रमशः 16, 19 और 22 जुलाई को साउथेम्प्टन, लॉर्ड्स और चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले जाएंगे। एक्लेस्टोन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली श्रृंखला से बाहर रहने के बाद टीम में वापसी की है, जबकि बाउशियर को नेट साइवर-ब्रंट की गैरमौजूदगी में टी20 टीम में चुने जाने के बाद वनडे टीम में भी मौका मिला है।नेट साइवर-ब्रंट, जो कमर की चोट के चलते टी20 श्रृंखला के अंतिम तीन मैचों से बाहर थीं, उनके वनडे श्रृंखला के लिए फिट होने की उम्मीद है और वह टीम की कप्तानी करेंगी।

सोफी एक्लेस्टोन और माइया बाउशियर को मिली जगह

नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, सोफिया डंकले, एम्मा लैम्ब, टैमी ब्यूमोंट (विकेट कीपर), एमी जोन्स (विकेट कीपर), माइया बाउशियर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, एलिस डेविडसन रिचर्ड्स, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

रेवाड़ी में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव कापड़ीवास में 21 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान निकिता के रूप में हुई है, जो उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली थी। घटना का पता शाम उस समय चला,...

गुरुग्राम में मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों में झड़प, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर युवक-युवतियों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक और युवतियां आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि, घटना किस दिन की है, इसकी...

रोहतक में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर, महिला गाड़ी के नीचे फंसी

Summer express, रोहतक I हरियाणा के रोहतक में अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वरना कार ने सैर के लिए जा रही मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी उछलकर सड़क किनारे जा गिरी, जबकि उसकी मां कार के नीचे फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को...

करनाल में जमीन विवाद में घायल रिटायर्ड क्लर्क की मौत, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ा परिवार

Summer express, करनाल I हरियाणा के करनाल जिले के रिंडल गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में घायल बीएसएनएल के सेवानिवृत्त क्लर्क रामेश्वर (65) की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। रामेश्वर की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस से शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार आरोपियों...

देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन पर FIR का इंतजार, जांच का हवाला दे रही शिमला पुलिस

शिमला, संजू -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सड़क जाम करने के मामले में शिमला पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन के बाद अब तक मामले में FIR दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पुलिस फिलहाल मामले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.